Dhamtari Jagannath Rath Yatra | धमतरी जिला जगन्नाथ यात्रा 2025
Dhamtari Jagannath Rath Yatra : आज अर्थात 27 जून को पुरे छत्तीसगढ़ सहित भारत भर में रथ यात्रा का पर्व मनाया जा रहा है | जगह जगह पर महाप्रभु जगन्नाथ की Rath Yatra 2025 निकाली जा रही है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देवसाय जी ने भी पुरे प्रदेश को रथयात्रा की शुभकामनाये दी है | आज छत्तीसगढ़ की धमतरी जिले में भी भव्य रथ यात्रा का आयोजन हर वर्ष की भाति इस साल भी हो रही है | इसमें हजारो श्रद्धालु महाप्रभु जगन्नाथ की के दर्शन के लिए आते है |
Dhamtari Jagannath Rath Yatra : छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्थित 100 साल पुरानी जगदीश मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ का विशेष स्नान सम्पन्न हुआ | मंत्रोच्चार के साथ भगवन को गर्भगृह से बाहर लाया गया | स्थानीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग भगवान जी के दर्शन के पहुंचे थे | जगदीश मंदिर ट्रस्ट अनुसार इस साल स्नान के लिए देश की कई नदियों जल लाया गया है | पूरी जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित महासागर का जल भी इसमें शामिल है | स्नान में केसर युक्त दूध , कोसा युक्त जल और विशेष औसधियो का प्रयोग किया गया |

Dhamtari Jagannath Rath Yatra : मंदिर में 105वीं Rath Yatra 2025 की तैयारी जोरो पर है | श्रद्धालुओ के लिए 15 क्विंटल गजा मूंग का वितरण किया जायेगा मान्यता है की स्नान के बाद भगवान् बीमार पड़ जाते है जिन्हें काढा पिलाया जाता है | यहा काढ़ा प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को भी दिया जायेगा | धमतरी की धार्मिक नगरी में रथयात्रा को ट्रस्ट द्वारा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है |
Dhamtari Jagannath Rath Yatra : मठ मंदिर चौक स्थित प्राचीन जगदीश मंदिर का विशेष महत्व है | मान्यता है की गर्भगृह से बाहर आने पर महाप्रभु जगन्नाथ भक्तो पर विशेष कृपा करते है | आज अर्थात 27 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी | जो मठ मंदिर चौक , सदर बाजार , गणेश चौक , रामबाग से होते हुए बिलाई माता म,अन्दिर के पीछे गौशाला मैदान में सम्पन्न होगी | जहाँ पर महाप्रभु भगवान् जगन्नाथ जनकपुर में कुछ दिनों के लिए ठहरेंगे | आप सभी को sujhaw24.com की और से रथ यात्रा की शुभकामनाये |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
5.puri rath yatra 2025 : 27 जून को पूरी रथ यात्रा है जानिए क्या होता इसमें खास
6.cg irrigation project : जानिये छत्तीसगढ़ की जल संसाधन विभाग की अति महत्वपूर्ण महत्वकांक्षी परियोजनाए