champions trophy 2025 : चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड पहुंचा सेमीफाइनल में , ग्रुप B के 3 दावेदार देखिये पॉइंट टेबल
चैम्पियंस ट्राफी 2025 (champions trophy 2025 ) की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है | और इस सफ़र में कुल 8 टीमे थी जिसमे 2 ग्रुप बनाया गया था | ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है | वहीँ ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैण्ड शामिल है | अभी भी सफ़र जारी है और 12 मार्च को इसका फाइनल खेला जायेगा |
चैम्पियंस ट्रॉफी (champions trophy 2025 ) के इस सफ़र में ग्रुप A की बात की जाये तो दो टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी है जिसमे से एक भारत (India) है और दूसरा न्यूजीलैंड(New Zealand ) है | इसी बिच पाकिस्तान और बांग्लादेश बाहर हो चूका है | पाकिस्तान के बाहर होते ही पाकिस्तान में आक्रोश का माहौल है | इसी को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री वहां की संसद और कैबिनेट में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे |

Group B
अब बात करते है ग्रुप B की इसमें इंग्लैण्ड की टीम बाहर हो चुकी है | और 3 टीमे अभी भी सेमीफाइनल की रेस में है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बिच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका | (champions trophy 2025 Points Table ) जिस वजह से दोनों टीमो को एक एक पॉइंट दिया गया और उनके पोइं 3-3 है और अफगानिस्तान ने इंग्लैण्ड की टीम को हराकर सबको चौका दिया और 2 पॉइंट हासिल कर लिए है |
ग्रुप B के तीनो टीमो को एक मैच जितने की दरकार है लेकिन इसमें से सिर्फ दो टीमे ही सेमीफाइनल में जा पाएंगी इसलिए रन रेट भी महत्वपूर्ण रहेगा | आगे के मैच के बाद सेमीफाइनल टीम पता चलेगी | ऐसे ही खेल से जुडी और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-