cg weather update | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
cg weather update : जैसा की इस साल छत्तीसगढ़ में समय से पहले ही monsoon की एंट्री हो चुकी है और प्रदेश में लगभग सभी जगहों में बारिश हो रही है | मानसून ने छत्तीसगढ़ में मई के महीने में ही एंट्री ले ली है और शुरुआत में ही इसने अपने तेवर दिखने शुरू कर दिए है | सामान्यता छतीसगढ़ में monsoon की एंट्री जून के महीने में ही होती है लेकिन इस साल छत्तीसगढ़ में इससे पहले ही मई के महीने में मानसून छत्तीसगढ़ पहुच गया है | इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया गया है | कल ही अर्थात 31 मई को छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ था और रायपुर सहित कई जिलो में अच्छी बारिश देखी गई |
cg weather update : छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून समय पहले ही प्रवेश कर चुकी है और ऐसा करीब 68 सालो के बाद हुआ है की छत्तीसगढ़ में मानसून ने समय से पहले ही मई के महीने में प्रवेश की है | प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित अन्य कई जिलो में दिन भर बादल छाई रहती है और उसके बाद झमाझम बारिश हो रही है | नौतापा के बीच हो रही बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत दिलाई है | नौतापा के शुरुआत वाले दिन से ही लगातार बारिश हो रही है |

और इसी बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखी गयी है | मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलो में एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना जताई थी | इसी बीच मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित अन्य कई जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है | मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिन तक बारिश के हालात बने रहेंगे |
इसी वजह से मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के अलग – अलग जिलो में हल्की से मध्यम और कई जिलो में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है | मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर , भिलाई , दुर्ग , बिलासपुर , सरगुजा , दक्षिण बस्तर , बालोद कांकेर , बलौदाबाजार , सहित कई जिलो में जमकर बारिश होगी | इस बार छत्तीसगढ़ में monsoon पहले ही दस्तक दे चुकी है | ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की इस बार छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
2.gram nakti news : सरकार और विधायक पर भड़के ग्राम नकटी के लोग विधायक अनुज शर्मा पर गलियों की बारिश
3.School Teachers Rationalization : क्या है छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण का आदेश
5.CG Ration Distribution 2025 : प्रदेश में अब 3 माह का राशन एक साथ दिया जायेगा देखिये पूरी खबर