sujhaw24.com

cg public viewing program : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनदर्शन की शुरुआत जाने कितने बजे से कितने बजे तक होगा

cg public viewing program
cg public viewing program

 

cg public viewing program | छत्तीसगढ़ सरकार का जनदर्शन जाने कैसा रहा पहला दिन 

cg public viewing program : छत्तीसगढ़ में नये बने मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने 27 जून 2024 अर्थात कल जनदर्शन का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है | जो सप्ताह में एक दिन होगा | सप्ताह के इस एक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी लोगो की समस्याओं को सीधे सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे | यह कार्यक्रम पिछले सरकारों द्वारा भी चलाया जा रहा था | इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनता अपने चुने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सीधे मिल सकेंगे |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनदर्शन की शुरुआत
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनदर्शन की शुरुआत

 

जनदर्शन का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने कल अर्थात 27 जून 2024 को जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है | यह कार्यक्रम हर सप्ताह में एक दिन होगा जी दिन प्रदेश भर के लोग अपनी समस्या सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को बता सकेंगे | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है की प्रदेश में कई ऐसे लोग होते है जिन्हें कई तरह की समस्याए होती है जैसे आवास की समस्या , पानी की समस्या या अन्य सरकारी काम काज से सम्बन्धित समस्या |

और कई बार ऐसा होता है की विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनके काम को नही किये जाते है जिससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है | ऐसे लोगो की समस्या उन तक नही पहुंच पाती है जिससे इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगो की समस्याओं को सीधे सुनने का निर्णय लिया और सप्ताह के एक दिन जनदर्शन का कार्यक्रम की शुरुआत की |

किस दिन होगा जनदर्शन

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 27 जून 2024 को अर्थात कल दिन गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की जो पिछले सरकारों द्वारा भी चलाई जा रही थी | विष्णुदेव साय जी ने कल इसका शुभारम्भ किया | कल उन्होंने लोगो की समस्या को स्वयं सूना उअर उसका निराकरण किया | यह कार्यक्रम हर सप्ताह होगा | यह कार्यक्रम सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को होगा जिसमे प्रदेश की जनता अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की समक्ष रख सकेंगे |

कहाँ होगा जनदर्शन कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कल से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गयी है | अब से हर सप्ताह से प्रत्येक गुरुवार को जनदर्शन होगा जिसमे जनता अपनी समस्या सीधे मुख्यमंत्री साहब के सामने रख सकेंगे | यही कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या का निरकरण करना चाहता है या मुख्यमंत्री महोदय के सामने रखना चाहता है तो उसे गुरुवार को छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की आवास में जाना होगा जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित है |

कहाँ होगा जनदर्शन कार्यक्रम
कहाँ होगा जनदर्शन कार्यक्रम

 

कितने से कितने बजे तक होगा यह कार्यक्रम

जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है जो सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को नियमित रूप से होनी है | इसमें छत्तीसगढ़ सरकार लोगो की समस्याओं को सीधे सुनेगी और उसका निराकरण करेगी | इसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने कर दी है | अगर कोई अपनी समस्या को मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखना चाहता है तो मुख्यमंत्री जी से मिलने का समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक प्रत्येक गुरुवार रखा गया है |

कैसा रहा पहला दिन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने लोगो की समस्याओ को जाने के लिए और उसका निराकरण करने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है | इसकी पहली कड़ी में कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने लगभग 5 घंटे तक लोगो से बात की | सभी से एक एक कर आवेदन लिया और उन्हें भरोषा दिलाया की उनकी समस्यों का अवश्य ही निराकरण किया जायेगा | इस कार्यक्रम के पहले ही दिन 1500 से ज्यादा आवेदन किये गये है जबकि सरकार द्वारा 1095 टोकन ही जारी किये गये थे |

आवेदकों की कतार में राजनांदगाँव की 61 वर्षीय दमयन्ती सोनी भी थी | वे छत्तीसगढ़ की पहली महिला जेसीबी चालक है | उन्हें एक्सपो के लिए जापान से बुलावा आया है लेकिन आर्थिक दिक्कतों के कारण वे वहां नही जा पा रही थी | इससे जुडा आवेदन मुख्यमंत्री के संज्ञान में दिया | जिस पर मुख्यमंत्री जी ने उन्हें भरोसा दिलाया की उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा जापान भेजा जाएगा |

इसी तरह की महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे वेबसाइट को अवश्य फोलो करें – sujhaw24.com

gif

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े – 

1.Chhattisgarh jails : छत्तीसगढ़ के जेलों के बारे में पढ़े पुरी जानकारी

2.all about Janjgir Champa district : जांजगीर चांपा जिले की पूरी जानकारी

3.side effect of beauty products : देखिये ब्यूटी प्रोडक्ट्स के दुष्प्रभाव क्या क्या मिला रहता है जिससे आपको खतरा हो सकता है

4.Goncha festival : छत्तीसगढ़ के बस्तर में रथ यात्रा (गोंचा पर्व) की परंपरा 600 साल पुरानी चली आ रही है

5.all information Village Parsada : गाँव परसदा की जाने कुछ ख़ास बातें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top