cg irrigation project | छत्तीसगढ़ जल परियोजनायें
cg irrigation project : छत्तीसगढ़ में कैर तरह की जल परियोजना चल रहे है जिससे सिचाई की जाती है | इसे सिंचाई परियोजनाओं के नाम से भी जाना जाता है | छत्तीसगढ़ की कई महत्वपूर्ण नदियों जैसे इन्द्रावती नदी , महानदी आदि नदियों पर ये परियोजनाए चलायी जाती है | ये परियोजनाए निम्नलिखित है –
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
cg irrigation project : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत हर खेत को पानी योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग किए 07 आकांक्षी जिलो में बोरवेल का कार्य , लाभान्वित जिले – बस्तर , कोंडागांव , सुकमा , बीजापुर , दंतेवाड़ा , उत्तर बस्तर , कांकेर , नारायणपुर के अंतर्गत भू-जल सिंचाई योजना के तहत 19 विकास खंडो में कुल 3218 बोरवेल उत्खनन के माध्यम से कुल 6578.78 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जायेंगी |
इन्द्रावती नदी में देउरगाँव बैराज
cg irrigation project : इन्द्रावती नदी में प्रस्तावित देउरगाँव बैराज की लम्बाई 297.50 मीटर , ऊंचाई 5 मीटर तथा 5×5 मीटर के 24 नाग रेडियल गेट प्रस्तावित है | बैराज में एकत्रित जल भराव को लिफ्ट कर जिला बस्तर के चित्रकोट विधानसभा के 9 ग्रामो में नहर के माध्यम से प्रथम चरण में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई शहर को पेयजल के लिए उपलब्ध हो सकेगा एवं औद्योगिक , मत्स्य पालन , पर्यटन , भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन भी हो सकेगा |
इन्द्रावती नदी पर मटनागर बैराज
cg irrigation project : इन्द्रावती नदी पर प्रस्तावित मटनागर बैराज की लम्बाई 466.25 मीटर तथा ऊंचाई 32 मीटर है एवं 14 नाग रेडियल गेट प्रस्तावित है , बैराज से 7 मेगावाट के 3 यूनिट कुल 21 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन प्रस्तावित है | मटनागर बैराज की कुल जल भराव क्षमता 24.99 मि.घनमीटर है | बैराज के प्रथम चरण निर्माण से जिला बस्तर के अंतर्गत विधानसभा चित्रकोट में जल भराव को लिफ्ट कर 9 ग्रामो में नहरों के माध्यम से 1900 हेक्टेयर में सिचाई प्रस्तावित है |

परसाही सूक्ष्म उद्वाहन सिचाई परियोजना
हसदेव नदी में निर्मित मिनीमाता बांगो परियोजना के द्वारा कोरबा , जांजगीर चांपा , सक्ती , रायगढ़ जिले का 2 लाख 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र खरीफ सिचाई एवं 1 लाख 78 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी कुल 4 लाख 33 हजार 500 हेक्टेयर में वार्षिक सिचाई सुविधा रूपांकित सिचाई क्षमता निर्मित किये जाने का लक्ष्य है | जांजगीर चांपा जिले के विकासखंड अकलतरा एवं विकासखंड बलौदा के 55 गाँव के 15 हजार 500 हेक्टेयर में खरीफ एवं 10 हजार 850 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सिचाई किया जाना प्रस्तावित है | छत्तीसगढ़ जल परियोजनायें
अहिरन खारंग लिंक परियोजना
अहिरन खारंग लिंक परियोजना परियोजना में अहिरन नदी में प्रस्तावित बाँध की कुल जल संग्रहण क्षमता 46.03 मि.घनमीटर है | संवर्धित जल से 31 मि.घनमीटर बिलासपुर शहर को पेयजल हेतु तथा 1.11 मि.घनमीटर रतनपुर कसबे को पेयजल हेतु प्रदाय किये जाने साथ ही खारंग जलाशय के कमांड क्षेत्र के 135 ग्रामो हेतु निस्तारी के लिए जल उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है |
सिकासार कोडार लिंकिंग परियोजन
छत्तीसगढ़ जल परियोजनायें : गरियाबंध जिले के पैरी नदी परियोजना अंतर्गत सिकासार जलाशय के दायें तट नहर से कोडार जलाशय महासमुदं तक प्रस्तावित सिकासार कोडार लिंक परियोजना अंतर्गत दायीं तट नहर निर्माण से गरियाबंद जिले के 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिचाई एवं महासमुद जिले में निर्मित केशवा जलाशय के रूपांकित रकबा 3 हजार 846 हेक्टेयर एवं कोडार जलाशय के रूपांकित रकबा 23 हजार 472 हेक्टेयर हेतु जल उपलब्ध कराने में सहायक होगी |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
1.Raipur suitcase kand news : सूटकेस कांड को लेकर एक बड़ा अपडेट