BJP New National President : भाजपा के नए राष्ट्रिय अध्यक्ष की खबरे तेज इसी साल बनेंगे नए अध्यक्ष RSS की बैठक में चर्चा कौन होंगे नए चेहरे द
BJP News : बीजेपी के नए राष्ट्रिय अध्यक्ष (BJP New National President ) को लेकर अटकले तेज हो गयी है | साथ ही इसको लेकर आरएसएस (RSS) की ओर से दिल्ली में भी चर्चा हो रही है हालाँकि उन्होंने कहा है की उनका फैसला अंतिम नहीं है बस निर्णय लिए जा सकते है | वर्तमान में अभी बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष ( BJP National President) जेपी नड्डा है | नड्डा जी इस बार चुनाव जीतकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बन गए है | और इनके कार्यकाल में बीजेपी ने कई चुनाव जीते |
BJP New National President : अब जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चूका है लेकिन नए बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष (BJP National President) का चुनाव अब तक नहीं हुआ है | इसलिए अभी नड्डा जी का कार्यकाल कुछ वक्त के लिए बढ़ा दिया गया है | अब नए चेहरों को लेकर अटकले और खबरे तेज हो गयी है | जिसमे शिवराज सिंह चौहान,धर्मेन्द्र प्रधान , भूपेंद्र यादव आदि नाम शामिल है | आइये देखते है किसके नाम में है दम |
भाजपा के 37 में से 26 प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके है
बीजेपी (BJP) के संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP President) का चुनाव 50% राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुनने के बाद ही कराया जाता है । फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से 26 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव हो गया है । पार्टी ने 1-2 जुलाई को 9 राज्यों (हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन दीव और लद्दाख) में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव किया है |
1.शिवराज सिंह चौहान : Shivraj Singh Chauhan
इन्होने 6 बार लोकसभा चुनाव जीते है | चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है | मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chauhan) रहते हुए लाडली बहना योजना शुरू की, जो विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई और पार्टी को विजयी मिली । ये योजना दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गई और विपक्षी पार्टियाँ भी इसे कॉपी कर रहे है | सरकार और संगठन चलाने का लंबा अनुभव इनके पास है । पॉपुलर और मास लीडर फेमस है|

2.मनोहर लाल खट्टर : Manohar lal khattar
हरियाणा के पूर्व CM और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar lal khattar) PM नरेंद्र मोदी के साथी भी है | जब दोनों किसी पद पर नहीं थे तब से उनकी दोस्ती है |RSS का बैकग्राउंड, PM मोदी के करीबी, ईमानदार नेता की छवि रखते है |लेकिन हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले CM पद से हटाये गए |इसलिए हरियाणा में खट्टर के नाम पर लोगों में नाराजगी थी। आखिर में उन्हें मंच और पोस्टर से भी हटाया गया था |

3.धर्मेन्द्र प्रधान : Dharmendra Pradhan
वर्तमान में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ओडिशा से आते हैं। सरकार और संगठन दोनों की पसंद है | ABVP से पॉलिटिकल करियर शुरू करने वाले प्रधान 2010 में BJP के राष्ट्रीय महासचिव थे | दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे। पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री रह चुके हैं और अभी संबलपुर सीट से सांसद हैं। RSS को एतराज नहीं। लीडरशिप के करीब हैं। पार्टी या संगठन में कोई विरोधी भी नहीं है |
4.सुनील बंसल : Sunil Bansal
राजस्थान से आने वाले सुनील बंसल अभी ओडिशा, बंगाल और तेलंगाना के प्रभारी बनाये गए है । UP में BJP की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी |इस वजह से राष्ट्रिय स्तर पर जगह मिली। लोकसभा चुनाव के दौरान भी बंसल प्लानिंग और एक्जीक्यूशन का हिस्सा रहे थे | संगठन और पार्टी पर पकड़ है | अमित शाह से करीबी उनकी दावेदारी पर मुहर लग सकती है |

ये वे संभावित नाम है जिनकी दावेदारी बहुत मजबूत है | इनमे से ही एक राष्ट्रिय अध्यक्ष चुने जा सकते है | ऐसे हि और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
2.Railway App : Railway का सुपर ऐप हुआ लाँच, अब इस ऐप पर मिलेगी कई सुविधाएँ जानिए