About village Bharenga Bhatha : ग्राम भरेंगा भाठा जाने इस गांव की प्रमुख समस्याओ के बारे में

 

 About village Bharenga Bhatha | ग्राम भरेंगा भाठा अभनपुर छत्तीसगढ़

About village Bharenga Bhatha : ग्राम भरेंगा भाठा रायपुर जिले का एक प्रमुख गाँव है | जी रायपुर जिले से करीब 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है | यहाँ गाने रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगा हुआ है | यहाँ गाँव एक मैदानी गाँव है | याह पर ज्यादातर मिटटी मुरमी वाली है | खेतो में हल्की लाल मिट्टी पायी जाती है | जब हमारे sujhaw24 की टीम ने इस गाँव के लोगो से उनकी समस्याओ के बारे में पूछ तो उन्होंने हमारे टीम को जो जो समस्याए बताई उसे हम आगे आप लोगो के साथ साझा कर रहे है |

माननीय मुकेश कुमार गायकवाड़
माननीय मुकेश कुमार गायकवाड़

 

ग्राम भरेंगा भाठा की सामान्य जानकारी

  • गाँव का नाम – भरेंगा भाठा
  • ग्राम भरेंगा भाठा के वर्तमान सरपंच का नाम – श्रीमती गीता साहू ( माननीय मुकेश कुमार गायकवाड़ ) है |
  • यहाँ के वर्तमान उप – सरपंच जी का नाम – माननीय महेशुलाल गायकवाड़ है |
  • यहाँ के वर्तमान सचिव – माननीय कन्हैया लाल कुर्रे जी है |
  • ग्राम भरेंगा भाठा के वर्तमान पटवारी जी का नाम – माननीय ललित कुमार साहू जी है |
  • यह गाँव रायपुर जीमे के अंतर्गत आता है |
  • इस गाँव का विधानसभा – अभनपुर पड़ता है | अभनपुर ही इस गाँव का तहसील और विकासखंड भी है |
  • यहाँ के विधायक जी का नाम माननीय इंद्रा कुमार साहू जी है |
  • इस गाँव का उप तहसील खोरपा को घोषित किया गया है | जो वर्तमान में इस गाँव का पोस्ट ऑफिस भी है |
  • इस गाँव का एरिया पिनकोड – 493661 है |
  • यह गाँव जिला मुख्यलय से करीब 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है |

ग्राम भरेंगा भाठा की प्रमुख समस्याए

जब हमारी टीम ने यहाँ की आम जनता से बात की तो उन्होंने यहाँ पर बहुत से समस्याओं का जिक्र हमारे चैनल पर किया जैसे –

  1. नाली की समस्या – जब हमने गाँव की एक महिला श्रीमती रानी जोशी से बात की तो उन्होंने हमे बताया की इस गाँव ने नाली की समस्या बहुत ज्यादा है | उन्होंने अपने घर पास जमा हुए गन्दा पानी को दिख्य्ते हुए अपने गाँव के सरपंच के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया | उन्होंने बताया की गाँव में जो नाली बनाई गयी थी वह ठीक से एक साल भी नही चल सकी | गाँव ने उचित नाली की व्यवस्था न होने के कारण यहाँ पर घरो से निकलने वाला गंदा पानी भी रास्ते पर जमा हो जाता है |
  2. स्वच्छता की समस्या – ग्राम भरेंगा भाठा के ही एक निवासी युवा साथी ने यहाँ के नालियों को दिखाते हुए कहा की जब पिछली सरकार थी तब यहाँ पर हर सप्ताह सफाई का किया जाता था लेकिन जब से नई सरकार बनी है अभीत तक यहाँ सफाई का काम शुरू नही हुआ है | यहाँ की जो छोटी नहर है वह पूरी तरह से कूड़े से भरी हुयी है |
  3. जल निकासी की समस्या यहाँ के लोगो से बात करने पर पता चल की एक और सबसे बड़ी समस्या यहाँ की जल निकासी के लिए उचित नाली की व्यवस्था न होना बताया गया है | यहाँ पर घरो से जो गंदा पानी निकलता है उसका उचित निपटारा नही होता है जिससे यहाँ पाआनी गाँव की गलियों में जमा हो जाता है जिससे गलियों कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो रही है | श्री रानी जोशी जी ने अपनी गली का हाल दीखाते हुए सरपंच के प्रति अपना विरोध प्रस्तुत किया
  4. अवैध शराब की बिक्री – ग्राम भरेंगा भाठा के रहने वाले कई लोगो ने अवैध शराब बिक्री की समस्या को हमरे टीम के साथ साझा किया | गाँव के अधिकांश लोगो ने अवैध शराब बिकने की समस्या को इस गाँव की प्रमुख समस्या बताया है | इस के बारे में हेरुराम पुरें , देवेन्द्र कुमार गायकवाड , श्री रानी जोशी , ललित यादव ऐसे कई लोगो ने अवैध शराब बिक्री के प्रति विरोध प्रस्तुत किया |
जल निकासी की समस्या
जल निकासी की समस्या

 

गाँव कितने तालाब है ?

गाँव के सरपंच महोदय से जब हमने तालाब के बारे में पूछ तो उन्होंने बताया की गाँव में कुल 12 से 13 की संख्या में तालाब मौजूद है | उन्होंने यह भी बतया की साल के सभी मौसम यहाँ पर पानी रहता है लेकिन जब गर्मी का मौसम आता है इन तालाबो में जल का स्तर नीचे गिर जाता है |

गाँव में मंड़ाई कब होता है ?

ग्राम भरेंगा भाठा में साल में एक बार मंड़ाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है | इस गाँव में मंड़ाई का आयोजन अक्टूबर नवम्बर के महीने में मातर के दिन पहले शुक्रवार को आयोजित किया जाता है | इस गाँव में होने वाले मंड़ाई को चंवर मंड़ाई काहा जाता है | जो कई सालो से मनाया जा रहा है | यहाँ  छत्तीसगढ़ में हर साल सबसे पहले मेले का आयोजन होता है |

आवास योजना के लाभ के लिए गुहार लगाती महिला
आवास योजना के लाभ के लिए गुहार लगाती महिला

 

गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र

ग्राम भरेंगा भाठा में सरपंच जी ने बताया की यहाँ पर कुल 4 आंगनबाड़ी केंद्र है | जिसमे से तीन में बच्चो के पढ़ाने काम किया किया जाता है लेकिन एक में बच्चो की संख्या कम होने के कारण से एक आंगनबाड़ी केंद्र को टीकाकरण केंद्र के रूप में बदल दिया गया है |

इसी तरह की खबरों के लिए हमरे इस पेज को अवश्य फोलो करे – sujhaw24.com हमारे सभी सोसल मिडिया प्लेटफॉर्म को भी अवश्य फोलो करे |

gif

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े – 

1.buddha jayanti : बुद्ध जयंती के बारे में जानिए सम्पूर्ण जानकारी

2.Bio diversity day 2024 : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस जाने कब और क्यों मनाया जाता है

3.pressure group : दबाव समूह क्या है कैसे कार्य करती है जाने पूरी जानकारी

4.About World Bee Day 2024 : विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 जाने क्यों मनाया जाता है 

5.side effect of covaxin : कोवैक्सिन के दुष्प्रभाव कितना सच देखिये सारी जानकारी

 

Leave a Comment