September 8, 2024
08:06

sujhaw24.com

2024 Lok Sabha election in india : भारत में 2024 लोकसभा चुनाव देखिये पहले चरण का चुनाव

lok sabha election, loksabha election, lok sabha election in 2024,
Lok Sabha Election

2024 Lok Sabha election in India : भारत में 2024 लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव भारत का एक महत्वपूर्ण चुनाव है और यह बहुत अहम् और राष्ट्रिय स्तर का चुनाव है| इसके द्वारा लोकसभा के सदस्यों का चयन होता है| अभी वर्तमान में 2024 में लोकसभा का चुनाव हो रहा है| इसके माध्यम से जनता अपने प्रतिनिधि के रूप में सांसदों का चुनाव करेंगे| लोकसभा चुनाव हर 5 वर्षो उपरांत आयोजित होता है| लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 545 जिनमे से 543 सदस्य चुनाव के माध्यम से चुने जाते है और 2 सदस्य  अध्यक्ष के निर्देशन द्वारा चुने जाते है| भारत के चुनाव आयोग चुनावो को आयोजित करता है| यह बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण होता है जिसके द्वारा जनता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करती है|

lok sabha election, loksabha election 2024, loksabha chunav, loksabha election in india
Lok Sabha Election

 

लोकसभा चुनाव का इतिहास : history of Lok Sabha election

भारत में पहला लोकसभा चुनाव 1952 में आयोजित किया गया था| उस समय भारत गणराज्य की पहली लोकसभा बनाई गयी थी| इसके पूर्व भारत की राजनितिक प्रणाली अंग्रेजो ब्रिटिश शासन के अधीन था| बहुत से लोगो ने इस चुनाव में भाग लिया और चुनाव किये तब से एक नयी लोकतान्त्रिक प्रक्रिया का आरंभ हुआ था और अब भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश बन गया है| महिलाओ ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया उअर उनकी आवाजो को पहचान मिलने लगी और साथ ही उनके अधिकारों पर भी निर्णय और नियम बनते गए|

loksabha election, lok sabha election in 2024, loksabha election image, vote india,
Lok Sabha Election 2024

 

2024 लोकसभा चुनाव का पहला चरण

2024 का Lok Sabha  अप्रैल माह से लेकर मई माह तक है और जून में इसका परिणाम घोषित किया जायेगा| कई चरणों में यह चुनाव हो रहा है | 19 अप्रैल 2024 को पहले चरण का चुनाव हो रहा है| इसके तहत 21 राज्यों के 102 सीटो पर चुनाव हो रहा है|

राज्य  सीटें प्रमुख सीटो का नाम 
तमिलनाडु 39 तिरुवल्लुर,चेन्नई नार्थ, चेन्नई सेंट्रल, कांचीपुरम, वेल्लोर, धर्मपुरी, सेलम, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, कन्याकुमारी आदि |
राजस्थान 12 गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, भरतपुर, नागौर आदि|
उत्तरप्रदेश 8 सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत,रामपुर आदि|
मध्यप्रदेश 6 शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालघाट आदि|
महाराष्ट्र 5 रामटेक, नागपुर, चंद्रपुर आदि|
असम 5 काजीरंगा, लखीमपुर आदि|
उत्तराखंड 5 टिहरी-गढ़वाल, नैनीताल आदि|
बिहार 4 औरंगाबाद, गया, नवादा,जमुई
पश्चिम बंगाल 3 कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी
मेघालय 2 शिलोंग, तुरा
मणिपुर 2 मणिपुर इन, मणिपुर आउटर
अरुणाचल प्रदेश 2 अरुणाचल ईस्ट, अरुणाचल वेस्ट
नागालैंड 1 नागालैंड
अंडमान-निकोबार 1 अंडमान-निकोबार
पुदुचेरी 1 पुदुचेरी
मिजोरम 1 मिजोरम
छत्तीसगढ़ 1 बस्तर
जम्मू-कश्मीर 1 उधमपुर
लक्षद्वीप 1 लक्षद्वीप
सिक्किम 1 सिक्किम
त्रिपुरा 1 त्रिपुरा

 

प्रमुख मंत्रियो के नाम

Lok Sabha के इस पहले चरण के चुनाव में 8 केन्द्रीय मंत्री समेत एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल शामिल है|  नितिन गडकरी नागपुर सीट,  किरण रिजीजू अरुणाचल पश्चिम, सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, भूपेंद्र यादव अलवर, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर,  एल मुरुगन नीलगिरी,  जितेन्द्र सिंह उधमपुर,  पूर्व मुख्यमंत्री में बिप्लव कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा से चुनाव लड़ रहे है|  और वाही पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन चेन्नई दक्षिण से चुनाव लड़ रही है|

केस मामले और संपत्ति

ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार 1618 उम्मीदवार के आधार पर यह तैयार किया गया है | इसमें से 252 उम्मीदवारों पर क्रिमनल केस दर्ज है| और ऊपर से 450 लगभग करोडपति है| इस करोडपति उम्मीदवारों के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है| ADR की ही रिपोर्ट के अनुसार लगभग 160 उम्मीदवारो पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर केस दर्ज है| 18 उम्मीदवारों पर महिलाओ के खिलाफ अपराध दर्ज है और  लगभग 30 से अधिक पर नफरती भाषण से जुड़े केस दर्ज है|

ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करे : sujhaw24.com 

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.Loksabha chunav chhattisgarh 2024 : लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ जाने कहा से किसे मिला है सिट

2.unemployment in india : भारत में बेरोजगारी दर इतनी क्यों बढ़ रही है और सरकारे कैसे कुछ नहीं कर रही है देखिये सभी जानकारी

3.PM Modi is Dictator : पीएम मोदी क्या तानाशाही है देखिये सबकुछ देश और लोकतंत्र किस ओर जा रहा है

4.Goa State : गोवा राज्य भारत का सबसे छोटा राज्य जानिए इसके बारे में पूरी जानकारी

5.Hasdeo Jungle : हसदेव जंगल के बारे में पूरी बात सरकार की चाल से लेकर उद्योगपतियों के लालच तक सबकुछ जो आपको जानना चाहिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top