world tribals day 2025 | विश्व आदिवासी दिवस 2025
world tribals day 2025 : आज 9 अगस्त 2025 है और आज पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है | यह दुनिया भर में रहने वाले आदिवासी समुदायों के अधिकारों को बढ़ावा देने के और उनकी कला , संस्कृति , पहचान , और उनके योगदान का सम्मान करने के लिए यह दिन समर्पित है | आज का यह दिन पूरी दुनिया के आदिवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | आदिवासी दिवस 2025 में भारत सहित कई जगहों पर इसके लिए कई तरह की कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है |
विश्व आदिवासी दिवस का इतिहास
world tribals day 2025 : इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गयी थी | दरअसल वर्ष 1982 में जिनेवा में आदिवासी संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक हुई थी इस बैठक में आदिवासियों के अधिकारों और उनकी समस्याओ पर गहन चर्चा की गयी थी | इसी एतिहासिक घटना के याद में दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह घोषणा की की हर साल 9 अगस्त को विश्व के स्वदेशी लोगो का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जायेगा | सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस 9 अगस्त वर्ष 1995 को मनाया गया था |

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस
world tribals day special : हर वर्ष पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है | यह आदिवासी समुदाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्यों यह आदिवासी समुदाय को पुरे विश्व स्तर पर पहचान दिलाता है | इस दिवस की मनाये जाने का उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करना , उनकी संस्कृतियों और पहचान का सम्मान करना , जागरूकता को बढ़ाना , उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना , उनके पर्यावरण संरक्षण में योगदान को महत्व देना , आदि उद्देश्यों से इस दिवस को पूरी दुनिया भर के दिशो में मनाया जाता है |
world tribals day special : आदिवासी लोग न केवल अपनी संस्कृतियों और परम्पराओ को बचाए हुए है बल्कि पर्यावरण संरक्षण , प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है | आज हमे इस आदवासी दिवस के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए की हम आदिवासी समाज के अधिकारों का सम्मान करेंगे , उनकी परम्पराओं को सहेजेंगे और उनके विकास में योगदान देंगे |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
3.chhattisgarh crime news : बिलासपुर में युवक ने पडोसी का कुल्हाड़ी से कटा गला जानिए क्या है पूरा मामला
5.Rakshabandhan 2025 : कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन इस बार के रक्षाबंधन में क्या कुछ विशेष है जानिए ?