sujhaw24.com

pressure group : दबाव समूह क्या है कैसे कार्य करती है जाने पूरी जानकारी

pressure group
pressure group

pressure group || दबाव समूह की पूरी जानकारी

What is pressure group : प्रत्येक समाज में बहुत से समूह पाए जाते है जो मानव जीवन के बहुत से पक्षों का प्रतिनिधित्व करते है एक ही तरह के विचार रखने वाले व्यक्ति बहुत से व्यकित मिल कर एक समूह का निर्माण करते है इसके अलावा राजनीति के अध्ययन का दायरा भी अब बड गया है राजनीतिक दलों के अतिरिक्त आधुनिक राजनीतिक में अनेक प्रकार के समूहो तथा बहुत से संगठनों की भूमिका में भी बढ़ोतरी हुई है |

दबाव समूह के कुछ दुसरे नाम

  • हित समूह
  • प्रभावक समूह
  • लाबी

दबाव समूह लोगो का किसी भी मुद्दे पर गभीरता से लिया जाने वाला एक संगठन है जो कि अपने सदस्यों के हितो को बढ़ावा देने तथा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सरकार की नीतियों को प्रभाव्वित करने का काम करता है | अपने हितो को पूरा करने के लिए राजनीतिक प्रक्रियाओ को प्रभावित करना तथा सरकार पर दबाव डालना इसकी मुख्य विशेषता होती है |

दबाव समूह की परिभाषा निम्नालिखित है –

1.हर्मन जीगलर के अनुसार – ऐसा संगठित समूह जो अपने संदस्यो को राजनीतिक पदों पर नियुक्त करने की कोशिश किये बिना सरकार के निर्णयों को प्रभावित करना चाहते है |

2.ओडीगार्ड के अनुसार – दबाव समूह ऐसे लोगो का औपचारिक संगठन है जिसके एक अथवा एक से अधिक सामान्य उद्देश्य और स्वार्थ हो तथा जो घटनाओ को विशेष रूप से सार्वजनिक नीति निर्माण और शासन को इसलिए प्रभावित करने का प्रयास करते है जिससे उनके हितो की रक्षा और उसमे वृद्धि हो सकता है |

3.वी.ओ.की – हित समूह ऐसे गैर सरकारी संगठन है , जिसका निर्माण सार्वजनिक नीति को प्रभावित करने के लिए किया जाता है ये सरकार नीति को भी प्रभावित करके अपने हित साधने में लगे रहते है |

दबाव समूह की प्रकृति

  • दबाव समूह एक विशेष प्रकार के संगठन होता है |
  • ये समान लक्ष्य को पाने के लिए एक साथ एक जुट होते और संलग्न होते है |
  • दबाव समूह अपने लक्ष्य को पाने के लिए योजनाओ का निर्माण करता है |
  • ये न तो पुरे अराजनीतिक होते है और न ही पूरी तरह से राजनीतिक होते है |
  • इनका लक्ष्य शासन या सरकार के नीतियों को प्रभावित करना होता है |
  • अपने समूह के लीगो के या वर्गों के सामान्य हितो को पूरा करने के लिए ये अपने शक्ति का प्रयोग करते है |

 

What is pressure group
What is pressure group

 

दबाव समूह की विशेषता

  • दबाव समूह अपने विशेष हितो के आधार पर एक जुट होते है अपने हितो को पूरा करने के लिए राजनीतिक व्यवस्था के भीतर शक्ति संरचना को अपनाते है |
  • दबाव समूह राजनीतिक दलों के उम्मीदवारो को प्रायोजित करने का काम और जाति, पंथ या धार्मिक भावनाओ से अपील करता है |
  • दबाव समूह समाज में सीमित ससाधनो को बढाने की मागो और बढती प्रतिस्पर्धा के कारण उभरते है |
  • दबाव समूह अक्सर राजनीतिक दलों की अपर्याप्तताओ से भी बनता है |

भारत के कुछ प्रमुख दबाव समूह

एआईकेएस किसानो और कृषि श्रमिको के हितो का प्रतिनिधित्व या सामने आकर काम करने वाला एक राष्ट्रिय संगठन है | यह जो भूमिका है वो किसानो के अधिकार, कृषि नीतियों और किसानो के कल्याण से संबंधित मुद्दो पर ध्यान केद्रित करता है |

1.जन आदोलनों का राष्ट्रिय गठबंधन ( NAPM )

  • एनएपीएम सामाजिक न्याय
  • मानवाधिकार
  • पर्यावरण

इन सभी से संबंधित मुद्दों पर काम करने वाले आधारीय स्तर के संगठनों का एक नेटवर्क है यह पुरे देश भर में विभिन्न आदोलनो और अभियानों को एक साथ मिलकर लाता है |

2.भारतीय महिला राष्ट्रिय महासंघ ( NFIW )

एनएफआईडब्ल्यू एक महिला संगठन है जो लैगिक समानता , महिला अधिकारो और समानता न्याय के मुद्दों पर काम करता है | इसका जो नीति है यह जो समूह है वो महिलाओ के खिलाफ हो रहे हिंसा , उन पर भेद भाव और संसाधनों तक असमान पहुच जैसे मुद्दों के ऊपर काम करते है |

3.फेडरेशन आफ इंडियन चैबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ( फिक्की )

FICCI एक और लचीला व्यावसाय संगठन है जो भारतीय उद्द्योगी की रक्षा करता है | नीति संवाद , अनुसंधान और व्यवसाय प्रचार में शामिल है |

4.विज्ञानं एवं पर्यावरण केंद्र ( CSE )

सीएसई संगठन एक पर्यावरण अनुसंधान और वकील संगठन है जो सतत विकास, पर्यावरण में प्रदुषण और जलवायु परिवर्तन पर के मुद्दों पर काम करता है | यह क्षेत्र में अनुसंधान , अभियान और नीति विश्लेषण संचालित करता है |

5.पीपुल्स यूनियन फार सिविल लिबर्टीज ( PUCS )

यह एक मानवाधिकार संगठन है जो भारत के लोगो को नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा और बढ़ावा देने का काम करता है | जिसमे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता , सूचना का अधिकार और समुदाओ की सुरक्षा जैसे मुद्दों को दयान में रख कर काम किया जाता है |

इंडिया अगेस्ट करप्शन ( IAC )

यह नागरिक समाज समूहों का एक समूह है जिसके मदत से समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया जाता है इसमें लोक पाल विधेयक लागू करने वकालत की, जिसका उद्देश्य भारत में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है |

ऐसे ही जानकारी के लिए प्रतिदिन विजित करें sujhaw24.com तथा इसके आलावा हमारे सोशियल मिडिया प्लेटफार्म को फोलो करें |

gif

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

ये भी पढ़े :-

1.About World Bee Day 2024 : विश्व मधुमक्खी दिवस 2024 जाने क्यों मनाया जाता है 

2.side effect of covaxin : कोवैक्सिन के दुष्प्रभाव कितना सच देखिये सारी जानकारी

3.sangh lok sewa ayog : संघ लोक सेवा आयोग जाने सम्पूर्ण जानकारी

4.RBSE 12th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी ऐसे देखे रिजल्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top