Vridha Pension Yojana 2025 : वृद्धा पेंशन योजना की राशि आई या नहीं, ऐसे करें ऑनलाइन चेक
क्या आप जानना चाहते हैं कि वृद्धा पेंशन योजना 2025 के तहत आपकी पेंशन की राशि आई है या नहीं? सरकार द्वारा बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरा कर सकें। यह योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत चलाई जाती है, जिसे “वृद्धा पेंशन योजना” के नाम से बुजुर्गों को हर महीने एक राशि का भुगतान किया जाता है |
वृद्धा पेंशन योजना 2025 क्या है?
Vridha Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान करना है। यह पैसा सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को ₹300 से ₹1000 तक प्रतिमाह मिलते हैं (राज्य अनुसार राशि भिन्न हो सकती है)।
वृद्धा पेंशन योजना 2025 के लिए पात्रता (Vridha Pension Yojana Eligibility)
- आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए |
- गरीबी रेखा (BPL) के नीचे जीवन यापन कर रहे हों |
- किसी और सरकारी पेंशन योजना का लाभ न ले रहे हों |
- भारत के नागरिक हों और राज्य में निवासरत हों |

पेंशन राशि कितनी और कब मिलती है?
उम्र | पेंशन राशि प्रति माह |
---|---|
60-79 वर्ष | ₹300 से ₹600 |
80 वर्ष से ऊपर | ₹500 से ₹1000 |
Vridha Pension Yojana 2025 में पैसा आया या नहीं, कैसे चेक करें?
आप नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन पेंशन स्टेटस या बैंक खाता स्टेटमेंट से देख सकते हैं कि पैसा आया है या नहीं।
ऑनलाइन पोर्टल से चेक करें (NSAP / राज्य पोर्टल) :
तरीका 1 : NSAP पोर्टल से
- वेबसाइट खोलें: https://nsap.nic.in |
- “Pensioner List” या “Beneficiary Status” पर क्लिक करें |
- राज्य, जिला, ग्राम पंचायत का चयन करें |
- अपना नाम, खाता संख्या या रजिस्ट्रेशन ID से खोजें |
- आपको बताएगा – “पेंशन भेज दी गई है” या “पेंडिंग” |
तरीका 2: अपने राज्य की वेबसाइट से चेक करें
(जैसे छत्तीसगढ़ के लिए कैसे चेक करें वृद्धा पेंशन की राशि)
- वेबसाइट: https://pension.cg.nic.in |
- “पेंशन सूची देखें” या “पेंशन भुगतान स्थिति” पर क्लिक करें |
- आधार/राशन कार्ड या खाता नंबर से चेक करें |
जरूरी दस्तावेज़ (Documents Required)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र (या उम्र का प्रमाण)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
महत्वपूर्ण बातें
- पेंशन हर महीने की 5 से 15 तारीख के बीच आती है |
- अगर 2 महीने तक पैसा नहीं आता, तो पंचायत में शिकायत दर्ज करें |
- हर साल पात्रता सत्यापन होता है, उसमें नाम सही रखें |
Vridha Pension Yojana 2025 बुजुर्गों के लिए बहुत जरूरी योजना है। अगर आपने आवेदन किया है तो आप ऊपर दिए गए तरीके से घर बैठे अपने मोबाइल से देख सकते हैं कि पैसा आया है या नहीं। अगर आप पात्र हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया, तो जल्द ही आवेदन करें ताकि हर महीने आर्थिक सहायता मिल सके।
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
2.MANREGA Yojana Bihar : बिहार में मनरेगा योजना की स्थिति , कितनी मिल रही मजदूरी देखे पूरी जानकारी