sujhaw24.com

Vimal gutkha : देखिये गुटखो के बारे में सबकुछ गुटखे के सेवन से लेकर इसके नुकसान तक आखिर इतना क्यों बढ़ रहा है

promotion of gutkha. disadvantages of gutkha,  vimal gutkha. gutkha
gutkha

 vimal gutkha :  विमल गुटखा 

विमल गुटखा इसके बारे में कौन नहीं जनता आज पूरा भारत देश किसी महँ व्यक्तित्व को जाने या न जाने लेकिन Vimal gutkha को जानता  है यह ऐसा गुटखा है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध है| यह एक प्रकार का गुटखा है जिसे अधिकतर लोग बड़े चाव से हर दिन 3-4 पौच खाते है|

यह गुटखा भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है और बड़े बड़े फिल्म अभिनेता इसका प्रचार बहुत ही शानदार तरीके से करते है और आप उसके जाल में फसते चले जाते है क्योंकि आप लोग सोचते है की जब हमारे फिल्म स्टार जब यह खा रहे है तो हम क्यों नहीं खा सकते |

 vimal gutkha
vimal gutkha

 

 Vimal gutkha : गुटखा में प्रमुख रूप से सुपारी, तम्बाकू, निकोटीन और अन्य नशीली पदार्थ मिलाया जाता है| पाउच में लिखा भी होता है की यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन पढ़े लिखे नासमझ लोग भी इसका सेवन करते है क्योंकि उनका मानना है की चबाने में आनंद मिलता है, थोडा माइंड फ्रेश लगता है क्योंकि ये नशीली पदार्थ है इसलिए आपके दिमाग पर असर करता है | आगे हम इसके बारे में सबकुछ जानेंगे |

history of gutkha : गुटखे का इतिहास

चूँकि ये भारत में खाया जाता है तो इसका इतिहास भी भारत से ही जुड़ा हुआ है और इसका सम्बन्ध तम्बाकू उद्योग से जुड़ा है| विमल गुटखा , राजश्री गुटखा और न जाने कितने ही प्रकार के गुटखे है जो भारत में अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है और लोग बड़े ही चाव से चबाते है| इसकी शुरुआत 1990 के दशक से हुआ था उस समय धिरे धीरे तम्बाकू की मांग बढ़ रही थी जिस वजह से इन गुटखा उत्पादन कंपनियों ने फायदा उठाया और गुटखा बनाना शुरू कर दिया |

promotion of gutkha : गुटखे का प्रचार

गुटखा के बारे में पहले लोग उतना नहीं जानते थे इसकी जगह पहले के लोग तम्बाकू का सेवन ज्यादा करते थे किन्तु जैसे जैसे तकनीक आगे बढ़ी और जनसँख्या वृद्धि होने लगी वैसे वैसे गुटखे का मांग भी बढ़ने लगा | और सबसे बड़ी बात है इसका प्रचार अगर कोई इसका प्रचार नहीं करता तो सायद उतने लोग इसकी ओर आकर्षित नहीं होते जितना अभी है|

प्रचार में सबसे बड़ा हाथ आपके चहेते फिल्म अभिनेता है | यही वो लोग है जो gutkha को इलाइची बताकर एक से एक विज्ञापन दिखाते है और लोग बेवकूफ बन जाते है | और लोग कहते है की हमारे तो स्टार और अभिनेता इसे खाते है तो हमें भी खाना चाहिए | पर इसकी सच्चाई कुछ और ही उन्हें बहुत ज्यादा पैसा मिलता है इससे इसलिए वे प्रचार करते है |

अजय देवगन, शाहरुख़ खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ आदि जैसे बड़े फिल्म स्टार विमल गुटखा का प्रचार करते है और कहते है दाने-दाने में केशर का दम जबकि मैंने आजतक तो ऐसा कभी देखा नहीं और न ही विमल के पाउच में इलाइची देखा| और सलमान खान भी कुछ कम नहीं वे भी राजश्री गुटखे का प्रचार करते है और कहते है टशन का जशन कितना अजीब है न वो लोग जो फिल्म में सही काम करते है सही दिशा दिखाते है वही लोग रियल में ऐसे चीजो का प्रचार करते है |

इनके आलावा और भी बहुत से सेलेब्रिटी है जैसे अमिताभ बच्चन, महेश बाबू, क्रिकेट जगत के सहवाग, क्रिस गेल, कपिल देव आदि | आपको सोचना चाहिए की क्या ये सही है जो हम कर रहे है वो लोग खाते नहीं है बस पैसे के लिए प्रचार करते है लेकिन हम जैसे नासमझ लोग इसे खाते है आइये अब आपको बताते चले की जिसे आप बड़े चाव से खाते है उससे आपको क्या क्या हो सकता है इससे आपकी जान भी जा सकती है |

people consuming gutkha in India : भारत में गुटखा सेवन करने वाले लोग

नुकसान के बारे में जानने से पहले आइये जान लेते है की भारत में कितने लोग गुटखे का सेवन करते है| भारत में लगभग 25-30 करोड़ लोग तम्बाकू का सेवन करते है और जिसमे से 30-35 प्रतिशत लोग गुटखे का सेवन क्रेट है | सोचने वाली बात है की सरकार भी इस पर लगाम नहीं लगा रही है क्योंकि इससे सरकार को भी फायदा हो रहा है |

disadvantages of gutkha : गुटखा खाने के नुकसान

disadvantages of gutkha,  vimal gutkha
disadvantages of gutkha

 

  • सबसे पहली बात यह कोई फायदेमंद चीज नहीं जिसके लिए कहा जाये की इसे खाना चाहिए |
  • सबसे बड़ी बीमारी कैंसर का खतरा गुटखे में अधिक मात्रा में तम्बाकू के सेवन से मुंह, गले आदि का कैंसर सबसे अधिक होता है |
  • गुटखे के नियमित सेवन से दांतों और मसुडो की समस्या इसके सेवन से दांतों में कैविटी, दांतों में सडन, मसुडो में सुजन होना और पायरिया जैसी समस्या हो सकती है |
  • गुटखे खाने से खांसी की समस्या भी होती है बलगम जैसी समस्या पैदा हो सकती है|
  •  इसके सेवन से ह्रदय रोग भी हो सकता है , ससे रक्तचाप बढ़ सकता है, और आपको दिल का दौरा भी पड़ सकता है |
  •  इसे खाने से पाचन में समस्या आ सकती है पेट में अधिक जलन हो सकता है|
  • इसमें निकोटीन भी अधिक मात्रा में मिला होता है जिसकी आपको लत लग सकती है और इसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है |

आदि ऐसे बहुत सी समस्या है जिससे आपको बहुत सी बीमारी हो सकती है इसलिए इसके भ्रामक प्रचार से बचे और इसका सेवन न करे | ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे : sujhaw24.com

Join Whatsapp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.fermented food : जानिए क्या होता है फर्मेंटेड खाना और इसके फायदे तथा नुकसान

2.about Oppenheimer: देखिये परमाणु बम के पिता कहे जाने वाले ओपेनहाइमर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

3..monsoon vegetables : देखिये मानसून में कौन कौन सी सब्जियां खानी चाहिए और कौन सी नहीं

4.about egg freezing : देखिये महिलाओ में एग फ्रीजिंग का ट्रेंड क्यों बढ़ रहा है जाने इसके बारे में सबकुछ

5.The Mystery of Mount Kailash : कैलाश पर्वत का रहस्य जानकर आप भी हो जाओगे हैरान क्या है खास

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top