September 8, 2024
06:01

sujhaw24.com

village lamkeni : लमकेनी गाँव के बारे में देखिये पूरी जानकारी

full information of village lamkeni, lamkeni, about lamkeni, lamkeni image
full information of village lamkeni

लमकेनी : lamkeni

village lamkeni  एक ऐसा गाँव जो छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सबसे छोर नदी किनारे में बसा हुआ है| ग्राम लमकेनी एक छोटा सा गाँव है | यहाँ की आबादी  लगभग 2500 है| यह रायपुर जिले के अंतर्गत आता है| और यह राजधानी रायपुर से 30 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है|

  • पोस्ट ऑफिस :-  खोरपा
  • तहसील :- अभनपुर
  • जिला :- रायपुर
  • राज्य :- छत्तीसगढ़
  • जनसँख्या :- लगभग 2500
  • पिन कोड :- 493661
  • मतदाता – 1121
  • स्कूल – 5 वी तक
  • एक अटल चौक
  • डौली किराना, अग्रवाल किराना , खुमान किराना दुकान आदि|

लमकेनी के बारे में : about lamkeni

village lamkeni एक छोटा सा ग्राम जहाँ पर आपको बहुत कुछ देखने को मिलेगा यहाँ हरियाली से लेकर नदिया और खेती से लेकर व्यापर तक सबकुछ है| इस गाँव में सभी जातियों के लोगो का निवास है| यहाँ पर्यटन स्थल भी है | ग्राम लमकेनी में प्रत्येक शनिवार को बाजार की व्यवस्था भी है| यहाँ प्राथमिक तक स्कूल है और यहाँ स्कूल में पढाई बहुत अच्छे से होती है और स्कूल की सुन्दरता भी बहुत अच्छी है|

about lamkeni, gram lamkeni, lamkeni, lamkeni image
about lamkeni

ग्राम लमकेनी के बारे में हमने वहां के लोगो से जानकारी ली | युवाओ से लेकर बुजुर्गो तक और वहां के सरपंच और उप सरपंच जी से भी सामान्य जानकारी लिए | उन्होंने बताया की gram lamkeni कैसा है और कौन-कौन सी सुविधा वहां उपलब्ध है और क्या-क्या समस्याएं है| आइये उन्ही पहलुओ को एक-एक करके देखते है|

 

 

ग्राम प्रमुख : gram pramukh

सबसे पहले हमने  village lamkeni  के प्रमुख वहां के सरपंच जी से गाँव का हाल चाल जाना और उनके अनुसार ग्राम लमकेनी बहुत अच्छी है| लमकेनी के सरपंच का नाम दीनबंधु निषाद है | और वहां सब ठीक चल रहा है| ग्राम लमकेनी में प्राथमिक तक स्कूल है और पढाई भी अच्छे से चलती है| सरकारी योजनाओ के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया की आवास अभी रुका हुआ है और नल जल योजना के तहत पानी का वितरण सभी घरो में हो रहा है |

gram pramukh, village lamkeni, lamkeni, lamkeni image
gram pramukh

उसके बाद हम आगे बढ़ते है और फिर ग्राम लमकेनी के उप सरपंच श्रीमती अंजनी ध्रुव से हमारी बात होती है और वो ग्राम लमकेनी के बारे में बताते है| वे वहां लगभग बहुत सालो से रह रही है और ग्राम लमकेनी के पंचायत व्यवस्था के बारे में भी बताती है| वहां मेले का आयोजन छेरछेरा के दिन किया जाता है| और पर्यटन स्थल के रूप में कुछ मंदिरे को भी बताती है| ग्राम लमकेनी में शनिवार को बाजार लगती है|

बुजुर्गो द्वारा प्राप्त जानकरी

ग्राम लमकेनी के बारे में कुछ और जानकरी लेने के लिए हम वहां के बुजुर्गो से भी बातचीत किये और उनसे लमकेनी का हाल चाल भी जाना |  सबसे पहले हम वहां के एक दुकानदार श्री त्रिमुख वर्मा जी से बातचित किये और उन्होंने बताया की ग्राम लमकेनी बहुत सुन्दर गाँव है सारी सुविधाएँ उपलब्ध है और समस्या के बारे में पूछने पर बताते है की कइयो के पेंशन अटके हुए है और वहां की आबादी जमीन पर बहुत लोगो ने कब्ज़ा कर रखा है |

 

युवाओ द्वारा प्राप्त जानकारी

ग्राम Lamkeni में हमने बहुत से युवाओ से बात चित किये जिसमे पहले युवा साथी मनोज कुमार यादव से मुलाकात हुई और गाँव के बारे में जानकारी देते हुए बोले की यह एक नदी के किनारे बसा हुआ है| यहाँ की प्रमुख समस्याओ में सड़क सबसे पहले आता है |

information receive by youth gram lamkeni, lamkeni,
information receive by youth village lamkeni

फिर कुछ दुरी पर चलते हुए एक और युवा साथी से हमारी हलाकत होती है जिनका नाम साहिल यादव था| उनसे ग्राम लमकेनी के बारे में पूछते हुए बताते है की Lamkeni बहुत सुन्दर गाँव है| यहाँ कुछ मंदिरे भी है और उनका सपना एक समाज सेवी बनने का था | उनसे समस्या पूछने पर वो बताते है की बरसात के दिनों में सड़क बहुत ख़राब हो जाता है | और तालाब की निकासी एक गंभीर समस्या बन जाती है|

सार

इससे यह पता चलता है की ग्राम लमकेनी बहुत ही सुन्दर ग्राम है और यहाँ सारी चीजे उपलब्ध है| इसी के साथ यहाँ बहुत सी समस्याएं भी है जिनका समाधान करना आवश्यक है|  इसी प्रकार गाँव के अब्रे में ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकरी जानने के लिए आप हमसे जुड़े रहिये क्या पता अगली बारी आपकीगाँव की हो | और हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com

लमकेनी ग्राम के बारे में और अधिक जानकरी देखने या जानने के लिए आप हमारा विडियो देख सकते है :- @sujhaw24news 

Join Whatsapp Channel Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.About Chief Ministers of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक बन चुके है 4 मुख्यमंत्री जाने उनके बारे में अनसुनी बाते

2.Survey of Village Lamkeni : ग्राम लमकेनी जाने यहाँ की सामान्य लोगो से अपने गाँव के विषय में 

3.big news deforestation : वनों की कटाई का कारण और नुकसान तथा यह कितनी तेजी से बढ़ रहा है देखिये सबकुछ

4.big news water crisis in india : भारत में जल संकट एक गंभीर समस्या देखिये भविष्य में क्या होने वाला है

5.water crisis in Chennai : चेन्नई में जल संकट देखिये पूरी कहानी

 

Scroll to Top