September 8, 2024
06:06

sujhaw24.com

village dhondara : ग्राम ढोंडरा के बारे में देखिये अनसुनी बाते और जानकारी

village dhondara, about dhondara, dhondara image, gram dhondara
village dhondara

village dhondara : ग्राम ढोंडरा

ग्राम ढोंडरा एक छोटा सा गाँव, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अंतर्गत आता है| यह राजधानी से लगभग 25 किलोमीटर दुरी पर स्थित है| यहाँ के सरपंच श्री डोमार साहू है| यहाँ बाजार दो दिन लगता है| यहाँ एक धान मंडी भी है| धान मंडी में लमकेनी, परसुलीडीह, ढोंडरा और खट्टी से धान आता है| वहां के उपसरपंच का नाम देवेन्द्र कुमार सिन्हा है| village dhondara के सचिव का नाम श्री नारद साहू है और पटवारी श्रीमती हर्षलता देवांगन है|

village dhondara, gram dhondara, dhondara, dhondara image
village dhondara
  • ग्राम – ढोंडरा
  • पोस्ट ऑफिस – खोरपा
  • तहसील तथा थाना – अभनपुर
  • जिला – रायपुर
  • राज्य – छत्तीसगढ़
  • पिन कोड – 493661
  • जनसँख्या – 2500
  • मतदाता – 1600-1700
  • बाजार – सोमवार और गुरुवार
  • नल जल योजना – दो पानी की टंकी
  • कृषि मंडी
  • मेडिकल दुकान की सुविधा
  • किराना दुकान जैसे ठाकुर किराना, ज्ञानिक किराना, दीनबंधु किराना दुकान आदि की भी सुविधा |
  • ऑटो सेंटर जिसका नाम नीरज ऑटो सेंटर है|
  • दर्जी (टेलर) – चरण टेलर

about dhondara : ढोंडरा के बारे में

village dhondara  जहाँ वैसे तो सभी चीजे वहां उपलब्ध है किन्तु उसके साथ-साथ कुछ समस्याएं भी है|  गाँव में प्रवेश किये और कुछ बुजुर्गो और साथियों से हमारी मुलाकात हुई और उनसे कुछ सवाल किये|  एक बुजुर्ग जिनका नाम लीलाराम निर्मलकर था उन्होंने बताया की वहां की शिक्षा व्यवस्था बहुत ख़राब है| और पढाई अच्छे से नहीं होती है| वे बताते है की पहले की शिक्षा व्यवस्था अच्छी थी किन्तु अभी की शिक्षा बहुत ख़राब हो गयी है बच्चे स्कूल जाते है और खाना खाकर वापस आ जाते है| छुट्टियाँ ज्यादा होती है|

village dhondara, about dhondara, dhondara image
about dhondara

ग्राम ढोंडरा  में 8 वी तक स्कूल है| आगे चलते गए और हम वहां के लोगो से उनकी समस्या और village dhondara के बारे में जानकरी लेते गए इसी सिलसिले में  श्री रामावतार साहू, देवेन्द्र सिन्हा और डोमार जैसे हमारे साथियों ने बताया की कैसे वहां शराब की कालाबाजारी अत्यधिक बढ़ गयी है| जिससे नशे करने वालो की संख्या भी बहुत बढ़ गयी है| इससे गाँव का माहौल ख़राब होता है|

एक और युवा साथी से हमने बातचीत की जिनका नाम उमेश निषाद था उन्होंने बताया की उनका घर बारिश की वजह से ढह गया था और तब से वे एक भवन में रह रहे है| उनकी समस्या या थी की उनका नाम आवास में आ गया था किन्तु उन्हें आवास नहीं मिल रहा है|

 

ढोंडरा में उपलब्ध सुविधाएँ

  • नल जल योजना के तहत पानी का वितरण
  • एक नदी है जिसका नाम खारुन नदी है
  • दो दिन बाजार व्यस्था है सोमवार और गुरुवार
  • 8 वी तक स्कूल
  • मंरेगा कार्य अच्छा चलता है
  • कृषि मंडी की सुविधा

ग्राम ढोंडरा में समस्याएं

  • सबसे बड़ी समस्या शिक्षा व्यवस्था में कमजोरी
  • शराब की कालाबाजारी
  • आवास का न मिलना
  • रोजगार की मांग
  • गाँवों में सरकार का कम ध्यान देना |
  • गाँवों में शहरों जैसी नीतिया न बनना|
  • गाँवों में सरकार की योजनाओ का लाभ समय पर न मिलना |
  • युवाओ के लिए बेहतर योजनाओ में कमी

सार

ग्राम ढोंडरा के बारे में हमने बहुत से लोगो से जानकरी ली जिसके तहत हमने जाना की ग्राम ढोंडरा एक अच्छा गाँव है| वहां के सभी लोग खुशहाल थे| कुछ समस्याएं भी थी जैसे शराब को लेकर, शिक्षा व्यवस्था को लेकर, युवाओ में रोजगार को लेकर, आवास को लेकर आदि| पर इसके साथ साथ वहां अच्छी सुविधाएँ भी है जो आपको ऊपर बताया गया है|

ग्राम ढोंडरा के बारे में और अधिक जानकरी देखने या जानने के लिए आप हमारा विडियो देख सकते है| :- @sujhaw24news

ऐसे ही सभी ग्राम के बारे में जानकारी जानने के लिए आप हमसे जुड़े रहिये और हमारे सभी सोशल मीडिया लिंक को जरुर फॉलो करे और यूट्यूब चैनल को जरुर सब्सक्राइब करे | क्या पता अगली जानकारी आपके गाँव की हो !! :- sujhaw24.com

Join Whatsapp Channel Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.gram parsulidih : ग्राम परसुलीडीह के बारे में देखिये सम्पूर्ण जानकारी 

2.village lamkeni : लमकेनी गाँव के बारे में देखिये पूरी जानकारी

3.unemployment : बेरोजगारी देखिये भारत में क्या है स्थिति

4.About Chief Ministers of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में अब तक बन चुके है 4 मुख्यमंत्री जाने उनके बारे में अनसुनी बाते

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top