sujhaw24.com

Tirupati Balaji Temple Case : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी घी की मिलावट का मामला जानिए पूरी सच्चाई

Tirupati Balaji Temple Case : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी घी की मिलावट का मामला 

 

आंद्रप्रदेश में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर जिसे तिरुपति बालाजी मंदिर ( Tirupati Balaji Temple )  कहते है | यह दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है | और इसी बिच इस मंदिर के प्रसादम में हुए मिलावटी घी का विवाद चल रहा है | ऐसा कहा जा रहा है की इस प्रसादम में पशुओ की चर्बी से बनी तेल का इस्तेमाल हुआ है | अब विवाद के बिच तिरुपति बालाजी मंदिर ( Tirupati Balaji Temple ) के प्रबंधन द्वारा यह बताया गया है की अब प्रसादम ( Tirupati Balaji prasadam ) पूरी तरह शुद्ध है जांच में यह पाया गया था और इसे सुधार लिया गया है |

Tirupati Balaji Temple Case : तिरुपति मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ने यह स्पष्ट किया की उसमे पशुओ की चर्बी वाली तेल का उपयोग हुआ है | और इसकी उन्होंने जांच कराई थी और 4 लैब रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया | आगे बताते है की मंदिर के पास जांच के लिए कोई लैब नहीं है इसलिए एआर डेयरी फूड्स वाले ने इसका फायदा उठाया और मिलावट किये |

इसी बिच पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का एक बयान सामने आया जिसमे उन्होंने कहा की ऐसी घटना हर मंदिर में हो सकती है , और यह हिन्दू धर्म के अनुसार बहुत बड़ा पाप होगा | इसलिए ऐसी घटनाओ की ठीक से जांच हो | दूसरी ओर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस प्रसादम की जांच के लिए आंध्रप्रदेश से रिपोर्ट मांगी है | सभी पार्टी के नेता ने इस मामले को देखते हुए सीबीआई जांच की मांग भी की है लेकिन अभी निर्णय आना बाकि है |

प्रसादम में मिलावटी का मामला

 

Tirupati Balaji Temple Case : प्रसादम में मिलावटी का मामला तब सामने आया जब 50 साल से इस मंदिर को घी देने वाली फर्म ने मन किया और तमिलनाडु के डिंडीगुल में स्थित एआर डेयरी फूड्स को दिया गया और सस्ते दाम पर घी देने लगे | प्रसादम की सैम्पल रिपोर्ट में क्या मिला :- सोयाबीन, नारियल, सूरजमुखी, कॉटन सीड, जैतून का तेल, अलसी यह सब तो ठीक है उसके बाद इसमें मिला फिश तेल, लार्ड, और बीफ टेलो |

बीफ टेलो एक प्रकार का घी के समान दिखने वाला तेल होता है जो पशु के चर्बी को धीमी आंच में पकाया जाता है और फिर फैट बस बच जाता है यही घी के समान दीखता है | लार्ड को सूअर की चर्बी से बनाया जाता है |

Tirupati Balaji Temple Case
तिरुपति तिरुमाला प्रसादम

 

TDP की सरकार ने इस मंदिर में बनने वाले प्रसादम की जांच करने का आदेश दिया | इसके लिए उन्होंने के कमेटी का गठन किया और प्रसादम की जांच के लिए सैम्पल गुजरात नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के पास भेजे | उसके बाद वह रिपोर्ट जुलाई में आया | फिर एआर डेयरी फूड्स से घी लेना बंद कर दिया और उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया उसके बाद प्रसादम के लिए घी की जिम्मेदारी कर्नाटक मिल्क फेडरेशन को दे दिया |

तिरुपति मंदिर के प्रसादम की कहानी

 

यहाँ जो प्रसादम बनाये जाते है वहां ( Tirupati Balaji Temple ) का किचन करीब 300 साल पुराना है | और लड्डू को सिर्फ ब्राह्मण ही बनाते है | प्रतिदिन यहाँ लगभग 70 हजार भक्त दर्शन के लिए आते है | और इसका प्रबंधन तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम करता है | इस मंदिर के किचन में प्रतिदिन शुद्ध देसी घी के करीब 3.50 लाख लड्डू बनाये जाते है |

जानकारी के लिए आपको बताते चले यह मंदिर ( Tirupati Balaji Temple ) पूरी दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है | इस मंदिर की प्रतिवर्ष कमाई करीब 3 हजार करोड़ है | मंदिर की संपत्ति की बात करे तो 2.5 लाख करोड़ है | और यहाँ सोना 10.25 टन है | प्रतिवर्ष इस मंदिर को 1500 करोड़ दान के रूप में मिलते है | अयोध्या मंदिर के लिए करीब 1 लाख की लड्डू यही से गए थे |

ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमें फॉलो जरुर कर और नए नए अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया से भी जरुर जुड़े |

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2
Follow Google News Google News icon.svg

यह भी देखे :- 

1.relief from internet soon : भारत में महंगे इंटरनेट से मिलेगी लोगो को जल्द राहत

2.atishi delhi new cm : आतिशी सिंह दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री , दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी

3.Arvind Kejriwal Resignation : अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा जानिए पूरी खबर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top