The Vice President resigned : जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा
The Vice President resigned : भारत के 14वे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद पुरे भारत की राजनीति में हलचल मच गयी है | उन्होंने ऐसा स्वास्थ्य कारणों किया | 74 साल के जगदीप धनखड़ जी का कार्यकाल 10 अगस्त साल 2027 तक था | उन्होंने 10 जुलाई 2025 को ही एक कार्यक्रम में कहा था की ईश्वर की कृपा रही तो अगस्त 2027 में रिटायर हो पाऊंगा | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ न्र संविधान के अनुच्छेद 67ए के तहत भारत के वर्तमान राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू को अपना त्याग पात्र सौपा |

The Vice President resigned : उन्होंने लिखा की स्वास्थ्य की प्राथमिकता और डोक्टरी सलाह का पालन करते हुए मैं भारत के उपराष्ट्रपति के पद तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूँ | उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहाद्र पूर्ण व्यवहार के लिए धन्यवाद भी कहा | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समस्त मंत्रीमंडल को भी सहयोग के लिए आभार जताया | हालाँकि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही उनका इस्तीफा प्रभावी होगा | 11 अगस्त साल 2022 को जगदीप धनखड़ जी ने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी |
The Vice President resigned : उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को हराया था | धनखड़ ने कुल 725 में से 528 वोट मिले थे | जबकि अल्वा 182 वोट ही मिले थे | इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते है सत्र के बीच में पद से इस्तीफा देने वाले धनखड़ भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति है और अपने कार्यकाल पूर्ण होने से पहले इस्तीफा देने वाले वे इस देश के तीसरे उपराष्ट्रपति है | जगदीप धनखड़ जी के इस्तीफा के बाद उनके पद को संभालने के लिए बिहार से JDU सांसद हरिवंश जी उपराष्ट्रपति के दौड़ में सबसे आगे है |

The Vice President resigned : उपराष्ट्रपति का इस्तीफा स्वीकार हुआ तो अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव तक राज्यसभा के सभापति पद को राज्यसभा के उपसभापति ही संभालेगे | इसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 91 में किया गया है | लेकिन उन्हें उपराष्ट्रपति का पद भार नही मिलेगा | क्युकी भारत के संविधान में भारत के कार्यवाहक उपराष्ट्रपति का कोई प्रावधान नही है | 25 जून साल 2025 में उत्तराखंड के एक कार्यक्रम के बाद जगदीप धनखड़ जी की तबियत अचानक खरब हो गयी थी |
The Vice President resigned : उन्हें तुरंत राजभवन नैनीताल ले जाया गया | वे वहां पर कुमाऊ यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली समाहरोह में मुख्य अतिथि के रूप में गये थे | कार्यक्रम खत्म होने के बाद धनखड़ पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल के कंधे पर हाथ रखकर बाहर निकले | फिर वे महेंद्र पाल जी के गले लग कर रोने लगे | करीब 10 कदम चलने के बाद उनके सीने में दर्द उठा | पूर्व सांसद महेंद्र पा और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला था | इससे पहले भी 9 मार्च 2025 को भी उनके सीने में दर्द उठा था और वे AIIMS में भर्ती किये गये थे | 12 मार्च 2025 को उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज मिल गया था |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
4.Chhattisgarh ka Nirman : छत्तीसगढ़ का नाम कैसे पड़ा जानिए इसकी पूरी कहानी