T20 World Cup 2026 Update : अगले साल 2026 में टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगी शेड्यूल फाइनल होना बाकि भारत में होंगे मैच
T20 World Cup Update : पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में हुआ था | जिसमे भारत ने वह ख़िताब अपने नाम किया था | अब अगला टी20 वर्ल्ड 2026 (T20 World Cup 2026 ) में होने वाला है जिसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है | और रिपोर्ट्स की माने तो इसकी तारीखे भी एप्रोक्स जारी कर दिए गए है | टी20 वर्ल्ड 2026 7 फरवरी से 8 मार्च तक होना है |

T20 World Cup 2026 Update : इसकी तारीखे मेजबानी देश और अन्य सभी क्रिकेट देशो को भेज दी गयी है | टी20 वर्ल्ड 2026 (T20 World Cup 2026 ) की मेजबानी दो देशी की दी गयी है | जिसमे एक है भारत और दूसरा है श्रीलंका | इसी के साथ फाइनल के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम की खबरे भी तेज हो गयी है | लोग ट्विट कर रहे है अहमदाबाद स्टेडियम को फाइनल मुकाबले के लिए तैयार बता रहे है |
किस वेन्यु पर कितने मुकाबले
भारत में 5 और श्रीलंका में 2 वेन्यू पर मुकाबले होने की सम्भावना है | फाइनल मुकाबला अहमदाबाद या कोलंबो में खेला जायेगा | अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा तो मुकाबला श्रीलंका में होगा क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बिच रिश्ते ठीक नहीं है और बिच में अभी दोनों देशो के बिच युद्ध भी हुआ था | इस वजह से दोनों देशो ने एक-दुसरे के देश में क्रिकेट खेलना बंद कर दिया है |

शेड्यूल जारी होना बाकी
ICC ने फिलहाल सभी टीमों को संभावित तारीखें ही भेज दी है | फाइनल शेड्यूल तय होना बस बाकी है | टूर्नामेंट में 2024 की तरह ही 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 55 मैच होंगे |
5-5 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा | हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में पहुंचेगी | जहां 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जायेगा | हर ग्रुप से टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा | सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा |
किन टीमों ने किया क्वालिफाई
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए अब तक 15 टीमों ने क्वालिफाई किया है | जिसमे से मेजबान भारत, श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड और इटली टीम शामिल हैं | ऐसे ही खेल से जुडी हर खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |

| Join WhatsApp Group | ![]() |
| Join Telegram Channel |
यह भी देखे :-
1.Asia Cup 2025 Win India Team : भारतीय टीम ने जीता एशिया कप 2025 का मुकाबला







