Swachhta Survey 2024 Result : स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के नतीजे जारी हो गए देश में अहमदाबाद पहले नंबर पर
Swachhta Survey 2024 : भारत सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 (Swachhta Survey 2024 Result ) के नतीजे हाल ही में जारी कर दिए है | खास बात यह है की यह हर साल होता है और इस साल देश में स्वच्छता के मामले में पहले नंबर पर गुजरात का अहमदाबाद शहर है | इसी के साथ मध्यप्रदेश का भोपाल दुसरे स्थान पर है | भोपाल के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि पिछले साल भोपाल 5 वे पायदान पर था | वही लखनऊ जो 44 वें पायदान पर था वह इस साल 3 पायदान पर है |

Swachhta Survey 2024 Result : हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतरीन स्थान पाने वाले को दिल्ली में राष्ट्रपति जी के द्वारा सम्मानित (अवार्ड) किया जाता है | इस बार भी किया जायेगा और भोपाल का इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भेजा जा चूका है | 17 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नै दिल्ली में टॉप शहरों को सम्मानित करेंगी |
सुपर स्वच्छता लीग
पिछले साल स्वच्छ सुपर लीग के नाम से एक नै केटेगरी को जोड़ा गया था | इस श्रेणी में दो साल से टॉप 3 में रहने वाले शहरों को रखा जाता था | लेकिन इसमें कुछ बदलाव करके इस अवधि को 3 साल कर दिया गया | 2024 में इस श्रेणी में 12 शहर थे लेकिन अब 15 शहर हो गए है |
मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार 7 बार dएश का नम्बर 1 शहर बना हुआ है | लेकिन इस बार मुंबई और सूरत के साथ रैंकिंग से बाहर होगा क्योंकि सुपर स्वच्छता लीग में शामिल जो भी शहर होते है उनकी रैंकिंग नहीं की जाती है | देश के सभी शहरो को सफाई व्यवस्था के अद्धर पर अंक दिए जाते है और वह अंक 12500 में से दिए जाते है |
प्रत्येक वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है | लेकिन असल स्वच्छता में कई जगह ऐसे होते है जो पिछड़े हुए नजर आते है | हम किसी जगह को , शहर को, या गाँव को स्वच्छ रखे लेकिन वहीँ लोग उसमे गन्दगी फ़ैलाने से चुकते नहीं है | सड़क किनारे कचरे, नाले में कचरा, घर के बाहर खली जगह में कचरा, आदि ऐसे कई जगह है जहाँ हम खुद कचरा फैलाते है |
इसी कचरे को अगर सही ढंग से प्रबंधित किया जाये इसका सही से निपटारा किया जाये , और लोग कचरा फैलाना बंद न करे तब तक हमारा गाँव, हमारा शहर असल में स्वच्छ नहीं हो सकता | सिर्फ अवार्ड पाने से ही सबकुछ हासिल नहीं हो जाता है , अगर असल में साफ़-सफाई रखनी है तो खुद को ये करके दिखाना होगा और गन्दगी फैलाना बंद करना होगा |
साथ ही छत्तीसगढ़ के भी कई छोटे-बड़े शहर इस लिस्ट में शामिल है | जैसे की पाटन, बिल्हा बिलासपुर आदि जिन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान मिला है | इन्हें भी अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-