Stray dogs attack on children | आवारा कुत्तो का आतंक
Stray dogs attack on children : रामानुजगंज शहर में आवारा कुत्तो का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है बीते 24 घंटो में शहर के कई इलाको में आवारा कुत्तो ने 6 मासूमो सहित कुल 8 लोगो पर हमला किया | जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये है | इन घटनाओ से नगरवासियों में भय का माहौल है लोग दहशत में है और घर बाहर निकलने से कतरा रहे है और अपने बच्चो को भी बाहर नही जाने दे रहे है | इन आवारा कुत्तो ने पुरे शहर में कई जगहों पर लोगो को निशाना बनाया |

Stray dogs attack on children : मिली जानकरी के अनुसार आवारा कुत्तो के झुण्ड ने सबसे गंभीर हमला उस समय किया जब एक 2 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था | अचानक कुत्तो ने उस पर हमला बोल दिया परिजनों से साहस दिखाते हुए बच्चे को कुत्ते बचाया लेकिन तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चूका था फ़िलहाल सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है | बताया जा रहा है इनमे से कई घायलों की हालत चिंता जनक है |
Stray dogs attack on children : शहर के नागरिको में डर का माहौल बना हुआ है माता पिता अपने बच्चो को बाहर खेलने से मना कर रहे है | कुछ मोहल्लो में तो लोग अकेले घर से निकलने के लिए भी डर रहे है स्थानीय लोगो कहना है की नगर पालिक निगम और प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया है | नगरवासियों ने नगर पालिका और प्रशासन से अपील की है की वे इस समस्या को गंभीरता से लें और इसका जल्द से जल्द निवारण करें |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –