Sikh-Maratha Empire added in Class 8 NCERT book : कक्षा 8 वी की NCERT किताब में अब मराठा और सिख समरज्यो के विस्तार को जोड़ा गया..
NCERT Book : कक्षा 8 वी की NCERT (Class 8 NCERT book) की किताब में नए-नए पेज जोड़े जा रहे है | कक्षा 8 (Class 8 NCERT book) की सामाजिक विज्ञान की किताब में अब सिख और मराठा इतिहास के बारे में और विस्तार से बताया जा रहा है | इसमें अब अन्य राजाओ के बारे में भी बताया गया है | अब विद्यार्थी इसमें (Class 8 book ) मराठा नेताओ, सीखो का इतिहास और अन्य क्षेत्रीय राजाओ और नरसिंह देव प्रथम के बारे में भी विस्तार से पढाया जायेगा | नरसिंहदेव प्रथम (1238-1264 ईसवी) के समय ही कोणार्क मंदिर का निर्माण हुआ |
Sikh-Maratha Empire added in Class 8 NCERT book : 8वीं कक्षा की ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी- इंडिया एंड बियॉन्ड’ नाम की किताब में सिख और मराठा इतिहास (Sikh-Maratha Empire) से जुड़ी बातें शामिल पहले से ही थी | लेकिन अब इससे जुड़े विस्तारपूर्वक अध्याय को किताब में शामिल किया गया हैं| ये नई किताबें एकेडमिक सेशन 2025-26 से लागू हो जाएगी |
क्षेत्रीय राजाओं को जोड़ा गया
Sikh-Maratha Empire added in Class 8 NCERT book : NCERT की इस नई किताबों में कई क्षेत्रीय राजाओं से जुड़े चैप्टर्स शामिल किए गए हैं| इनमें ओडिशा के गजपति शासक नरसिंहदेव प्रथम, रानी अबक्का 1 और 2 और त्रावणकोर के मार्तंड वर्मा के बारे में भी बताया गया है |
Class 8 NCERT book : किताब में गुरु नानक की आध्यात्मिक यात्रा और गुरु गोबिंद सिंह के सैन्य प्रतिरोध पर नए अध्याय जोड़े गए हैं| इसमें बताया गया है कि किस तरह खालसा पंथ की नींव रखी गई थी | साथ ही गुरु तेग बहादुर की शहादत जैसी जानकारियां भी इसमें जोड़ी गई हैं| किताब में बताया गया है कि किस तरह 19वीं सदी के मध्य तक सिख साम्राज्य ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ डटकर खड़ा रहा था |
मराठा इतिहास का विस्तार
मराठाओं (Maratha Empire) के बारे में अब तक 8वीं की किताब में केवल डेढ़ पेज ही पढने को मिलता था | अब इसमें 22 पेजों का लंबा इतिहास कोर्स में जोड़ा गया है, जिससे गहराई से पढने को मिलेगा | इसमें 17वीं शताब्दी में शिवाजी के उदय, रायगढ़ किले में उनकी ताजपोशी, उनकी गुरिल्ला शैली, शिवाजी की मिलिट्री स्ट्रैटजी, प्रशासन और स्वराज पर जोर आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है |

शिवाजी के अलावा उनके वंशज संभाजी, राजाराम, शाहूजी, ताराबाई, बाजीराव 1, महादजी सिंधिया और नाना फडणवीस के कहानियों को भी इसमें जोड़ा गया है| पहले ऐसा होता था था की उन राजाओ के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी जाती थी अब NCERT इसको लेकर एक नया अध्याय ही बना रही है |
ऐसे हि और अधिक जानकरी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
1.RPF DG Sonali Mishra : रेलवे पुलिस फ़ोर्स की पहली महिला DG बनी सोनाली मिश्रा देखिये पूरी खबर