shardiya navratri 2025 2nd day pooja | नवरात्री 2025 दूसरा दिन पूजा विधि
shardiya navratri 2025 2nd day pooja : आज शारदीय नवरात्री का दूसरा दिन है और आज का दिन माँ ब्रम्ह्चारिणी स्वरुप की आराधना के लिए समर्पित होता है | ब्रम्ह का अर्थ तपस्या से होता है और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली है | इस प्रकार माँ ब्रम्ह्चारिणी तप की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती है | उनका स्वरुप ज्योतिर्मय और तेजस्वी है | दाहिने हाथ में जपमाला और बाए हाथ में कमंडल धारण किये वे तपस्या और संयम की प्रतीक है | उनकी पूजा करने से कुंडली से मंगल दोष भी दूर चला जाता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है |
shardiya navratri 2025 2nd day pooja : जो भक्त माँ ब्रम्ह्चारिणी की पूजा करते है उन्हें साधना और तप का अदभुत फल मिलता है | इनकी आराधना से त्याग , वैराग्य , संयम , सदाचार जैसे गुण विकसित होते है | कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी साधक अपने कर्तव्य से विचलित नही होते है | माँ ब्रम्ह्चारिणी की कृपा से जीवन में विजय और सिद्धि की प्राप्ति होती है | साथ ही इच्छाओ और लालसाओ से मुक्ति के लिए भी इस देवी का ध्यान बहुत ही फलदायक माना जाता है |

shardiya navratri 2025 2nd day pooja :धार्मिक कथाओ के अनुसार माँ ब्रम्ह्चारिणी का जन्म राजा हिमालय और रानी मना की पुत्री पार्वती के रूप में हुआ था | उन्होंने भगवान् शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी | हजार वर्षो तक जड़ी बूटीयो पर जीवित रही और हजार वर्षो तक फल फुल खा कर बिताये थे | फिर हजार वर्षो तक टूटे हुए बेलपत्र पर खाए | इसके बाद उन्होंने अन्न और जल का भी त्याग कर दिया |
माँ ब्रम्ह्चारिणी देवी की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर देवताओं और सप्तऋषियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और अपर्णा नाम भी दिया | माँ ब्रम्ह्चारिणी की इस कथा का यह सार है की इसी तरह हमारा जीवन भी कई तरह की कठिनाइयो से भरा हुआ होता है लेकिन मन को लक्ष्य से विचलित नही होने देना चाहिए और सदैव अपने लक्ष्य की प्राप्ति की और मन लगाकर आगे बढ़ना चाहिए |
पूजा विधि और पूजा की पुरी सामग्री और पूजा मन्त्र
shardiya navratri 2025 2nd day pooja :शारदीय नवरात्रि के दुसरे दिन माँ ब्रम्ह्चारिणी स्वरुप की पूजा करते है | माँ ब्रम्ह्चारिणी की पूजा पंचामृत स्नान के साथ आरम्भ करनी चाहिए | इसके बाद उन्हें अक्षत , कुमकुम , सिंदूर , सुगन्धित पुष्प अर्पित करें | सफ़ेद रंग की पुष्प विशेषकर कमल और गुडहल चढ़ाना शुभ माना जाता है | माँ ब्रम्ह्चारिणी को मिसरी या सफ़ेद मिठाई का भोग लगाये और उनकी आरती करें |
हाथ में पुष्प लेकर माँ ब्रम्ह्चारिणी का ध्यान करते हुए इस मन्त्र का उच्चारण करें –
दधाना कर पध्यभ्याम अक्षमाला कमंडलु |
देवी प्रसीदतु मई ब्रम्ह्चारिन्यनुत्तमा ||
इसी तरह की महत्वपुर्ण जाकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
- bilaspur news today : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बेटे और बहु माँ को टोनही कहकर बुरी तरह से पिटा जानिए क्या है पूरी खबर
- cg weather report today : छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी सहित प्रदेश के 10 से भी अधिक जिलो में जाते बरसेंगे बादल जानिये कैसा रहेगा आपके जिले के मौसम का हाल
- Cg News : पंचायत सचिव निलंबित पीएम जनमन आवास योजना में लापरवाही, कबीरधाम कलेक्टर ने की कड़ी कार्रवाई
- pathalganw rode accident : अनियंत्रित होकर पलता तेज रफ़्तार ट्रैक्टर दबने से चालक की मौके पर ही मौत जानिए क्या है पूरी खबर