shardiy navratri 2025 | शारदीय नवरात्री 2025 माँ कालरात्रि पूजा
shardiy navratri 2025 : आज 29 सितम्बर दिन सोमवार है और आज नवरात्री का सातवा दिन है या सप्तमी तिथि है | और आज का यह दिन माँ दुर्गा के सातवे स्वरूप माँ कालरात्रि को समर्पित है | धार्मिक मान्यताओ के अनुसार माँ कालरात्रि की आराधना से जीवन में चल रही हर प्रकार की नकारात्मकता समाप्त होती है | और जीवन में सुख शांति का वास होता है | यह दिन भक्तो के लिए बहुत ही शुभ और दिव्य फल देने वाला माना जाता है | आज के दिन माँ कालरात्रि की पूजा का विधान है |
shardiy navratri 2025 : धर्मिक मान्यताओ के अनुसार इस दिन माँ कालरात्रि की विधि विधान पूर्वक आराधना करने से भक्तो के जीवन में सुरक्षा , सुख , शान्ति , समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है | माँ कालरात्रि का स्वरुप भयानक प्रतीत होता है लेकिन भक्तो के लिए वह सभी नकारात्मक शक्तियों और संकटो से रक्षा करती है | इस पावन दिन विध पूर्वक माँ कालरात्रि की आराधना करने से घर में जीवन सुख , शांति और समृद्धि का संचार होता है | जीवन के सरे कष्ट समाप्त हो जाते है |
पुरानो के अनुसार देवी दुर्गा ने राक्षस रक्तबीज का संहार करने के लिए माँ कालरात्रि का स्वरूप धारण किया था इनके शरीर का रंग घने अन्धकार जैसा है बिखरे हुए बाल , गले में विद्युत जैसी माला और तीन नेत्र इनकी प्रमुख विशेषता है इनकी सांसो में अग्नि ज्वालाए निकलती रहती है , इनका वाहन गर्दभ है | वर और अभय मुद्रा में हाथ तथा खडग और काटे का वस्त्र धारण करने वाली है इस ल्करण इन्हें शुम्भकरी भी कहते है |

आज का पंचांग
shardiy navratri 2025 : आज का दिन सोमवार तिथि सप्तमी दोपहर 4:31 बजे तक रहेगी | सूर्य राशि कन्या और चन्द्र राशि में स्थित है | सूर्योदय सुबह 6:13 बजे और सूर्यास्त शाम 6:09 बजे होगा | चन्द्रमा दोपहर 12:51 बजे उदय होगा और रात 10:55 बजे अस्त होगा | आज का यह मूल नक्षत्र गंभीर , अनुसाशन प्रिय और इमानदार व्यक्तित्व को दर्शाता है |
माँ कालरात्रि की पूजा विधि
shardiy navratri 2025 : स्वच्छ होकर कलश पूजा के बाद माता के समक्ष दीपक जलाकर रोली , अक्षत , पुष्प और फल अर्पित करें | माँ कालरात्रि को विशेष रूप से लाल पुष्प बहुत ही प्रिय है | इस लिए गुडहल या लाल गुलाब अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है | माता को गुड का भोग लगाये और ब्राम्हण को गुड का दान करें | पूजा करते समय क्लीं ऐं श्री कालीकायै नमः मन्त्र का अवश्य जाप करे साथ ही माँ कालरात्रि चालीसा का भी पाठ करें | इसी माँ कालरात्रि की कृपा आप पर अवश्य होगी और सभी नकारात्मकता जीवन से समाप्त हो जाएगी |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
- mansoon report today : छत्तीसगढ़ में आज भी तांडव मचाएगा मानसून प्रदेश के कई जिलो में होगी भरी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का हाल
- Danger mark at Gangrel Dam : छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रसिद्ध गंगरेल बांध खतरे के निशान पर लगातार बारिश से यहाँ का बढ़ा जलस्तर निचले इलाको में हाई अलर्ट जारी जानिए पूरी जानकारी
- shardiya navratri 2025 6th day pooja : आज है नवरात्रि का छठा दिन , जानिए क्यों है ख़ास कुवारी कन्याओं के लिए माँ कात्यायनी का विशेष आशीर्वाद जानिए कैसे करे पूजा , और मंत्र जाप
- CG News : ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर मिलेंगे 3 करोड़ और भाग लेने वाले को 21 लाख देगी सरकार