Russia Earthquake 2025 News : रूस में आया इस दशक का सबसे बड़ा भूकंप 8.8 की तीव्रता से रूस हिल गया पूरी दुनिया अलर्ट पर..
Russia Earthquake 2025 : रूस में आज याने की 30 जुलाई की सुबह इस दशक का सबसे बड़ा भूकंप(Russia Earthquake 2025 News) आया है | इस भूकंप (Russia Earthquake ) की वजह से पूरा विश्व अलर्ट पर है क्योंकि कोई छोटा भूकंप नहीं था | यह भूकंप (Earthquake 2025) 8.8 की तीव्रता से आया और इस भूकंप (Russia Earthquake 2025) ने धरती हिला कर रख दी | यह भूकंप रूस के पूर्वी प्रायद्वीपीय कामचटका में आया |
Russia Earthquake 2025 News : यह भूकंप पूरी दुनिया का अब तक का 6 वां सबसे बड़ा भूकंप था | यह उस जगह पर आया है जहाँ प्रशांत महासागर लगता है | और इस वजह से महासागर में सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है| यह सुनामी कभी भी आ सकती है , इसलिए करीब 12 देशो और पूरी दुनिया को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है |

Russia Earthquake : इस भूकंप (Earthquake 2025 news) की वजह से कामचटका में करीब 5 मीटर की ऊँची सुनामी देखने को मिली है | जिससे कई इमारतो,घरो को नुकसान पहुंचा | इस भूकंप का असर सिर्फ रूस में नहीं बल्कि जापान और मेरिका में भी खासा देखने को मिला | समुद्र की लहरों ने सुनामी को आमंत्रित किया है | इससे जापान और अमेरिका भी अलर्ट पर है क्योंकि ये देश पास में ही है और समुद्र से लगे हुए है | अमेरिका के अलास्का और हवाई द्वीप तक सुनामी की लहरें पहुंच गयी है |
प्रशांत महासागर में सुनामी का खतरा
1. इस भूकंप (Russia Earthquake ) की वजह से जापान के उत्तरी तट पर करीब 40 cm ऊँची लहरे आ गयी है |
२.जापान के टोक्यो में करीब 20 लाख से अधिक लोगो को घर खाली करने के आदेश दे दिए है | जापान का कहना है की यह सुनामी की लहरे कई दिनों तक आ सकती है |
3.अमेरिका के अलास्का में भी सुनामी की लहरे टकरा चुकी है | कैलिफोर्निया में लोगो को समुद्र के किनारे से दूर रहने के आदेश दिए है |
4.इसी के साथ चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूज़ीलैंड, पेरू और मेक्सिको ने भी अपने तटीय इलाकों में सुनामी के अलर्ट जारी करवा दिए है |
इस दशक का सबसे बड़ा भूकंप
अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSUS ) के अनुसार यह अब तक अभी तक के 6 सबसे बड़े भूकम्पो में शामिल होगा | इससे पहले इसी तीव्रता के दो बड़े भूकंप और हो चुके है जिनमे 2010 के चिली बयोबियो में और 1906 में इक्वाडोर के एस्मेराल्डास में हुए थे |
गंभीर बात यह है की पांचवा सबसे भूकंप भी इसी इलाके में आया था | जो की 1952 में आया था और इसमें 9 तीव्रता का भूकंप आया था | इस भूकंप की वजह से एक भीषण सुनामी आई थी जिससे हवाई शहर तबाह हो गया था |
12 से ज्यादा देशों में सुनामी का अलर्ट
इस भूकंप की वजह से पूरी दुनिया अलर्ट पर है | साथ ही जो इस भूकंप के सबसे नजदीक के देश है उनके लिए सबसे पहले अलर्ट जारी किया गया है | जिनमे :-

रूस (कामचटका और कुरील द्वीप समूह) , जापान (देशभर में), अमेरिका (हवाई और अलास्का) , कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया) , इक्वाडोर (गैलापागोस द्वीप समूह) , पेरू (तटीय इलाके) , मेक्सिको (तटीय इलाके) , न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह (गुआम, सोलोमन आइलैंड्स, नॉर्दन मरियाना द्वीप) , चीन (पूर्वी तट), फिलीपींस , ताइवान ,इंडोनेशिया आदि देशो को अलर्ट जारी किया गया है |
ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-