Raipur city : रायपुर शहर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भौतिक प्राकृतिक स्थिति जनसंख्या आर्थिक औद्योगिक विकास और प्रमुख घटना
Raipur city : नया रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी और रायपुर शहर राज्य का सबसे बड़ा शहर है जो न अपने ऐतिहासिक महत्त्व के लिए पुरे भारत देश में विख्यात है बल्कि आधुनिक विकास, उद्योग, शिक्षा और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है
रायपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
रायपुर का इतिहास बहुत पुराना है यह क्षेत्र एक समय में दक्षिण कोशल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करता था मौर्य साम्राज्य, समुद्रगुप्त, नाला और समवंशी राजाओ के अधीन आता था सबसे पहले रायपुर की नीव 14वी शताब्दी में राजा रामचंद और उसके पुत्र ब्रम्हादेव राय ने रायपुर की नीव रखी थी जिसके बाद रायपुर छत्तीसगढ़ का राजधानी बना | इसके बार रायपुर में भोसले राजा और ब्रिटिश सरकार ने रायपुर में शासन किया |
भौतिक और प्राकृतिक स्थिति

रायपुर शहर की भौतिक और प्राकृतिक स्थिति चारो तरफ से हरियाली और नदियों से घिरा एक बहुत सुन्दर मैदानी क्षेत्र में स्थित है | रायपुर शहर का वातावरण गर्मियों के समय में गर्म और सर्दियों के समय में ठंडा-सा हो जाता है रायपुर शहर खारुन नदी के किनारे पर बसा हुआ है |
जनसंख्या
रायपुर लगभग 226 वर्ग किमी क्षत्रे में फैला हुआ है करीब 18.27 लाख आबादी के साथ भारत का 33वा सबसे बड़ा शहर रायपुर है | रायपुर में 1000 पुरुष पर औसतन 946-949 महिलाए है यहाँ कि साक्षरता दर 86-87% तक है जो देश के औसत से बेहतर मानी जाती है |
आर्थिक और औद्योगिक विकास
छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर औद्योगिक केन्द्र है रायपुर में स्टील उद्योग, स्पंज आयरन, और राइस मिले (800) तथा तेल मिले (500+) है | यही कारण है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है वर्त्तमान समय में रियल एस्टेट और आईभी यहाँ तेजी से आगे बढ़ रहा है |
प्रमुख घटना
14वी शताब्दी में रायपुर की स्थापना हुई जो कलचुरी वंश के विभाजन के बाद हुआ |
रायपुर का रतनपुर और राजिम के साथ एतिहासिक संबंध पहुत पहले से है |
ब्रिटिश शासन काल में रायपुर को प्रशासन के केन्द्र के रूप में बनाया गया |
मध्यप्रदेश से 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रायपुर को राजधानी घोषित हुआ |
रायपुर में आधुनिक विकास जैसे रेलमार्ग, वायु मार्ग और शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की गई है |
रायपुर शहर के बहुत से ऐतिहासिक मंदिरों और प्राकृतिक जलाशयों का विकास हुआ है |
इसी तरह के महत्वपूर्ण जानकारी को जानने और पढने के लिए sujhw24.com के हमारे सोशल मिडिया वेबसाइस पर जरुर विजिट करे |

| Join WhatsApp Group | ![]() |
| Join Telegram Channel |
इसे भी पढ़े :-
5. myAadhaar पोर्टल से आधार वर्चुअल आईडी (VID) जेनरेट कैसे करें? स्टेप बाय स्टेप गाइड 2025







