sujhaw24.com

pora tihar Chhattisgarh : पोरा तिहार छत्तीसगढ़ जानिए क्या है खास क्या होता है इस दिन

pora tihar
pora tihar

pora tihar Chhattisgarh : पोरा तिहार छत्तीसगढ़ 

 

पोरा (pora tihar) एक त्यौहार है और यह छत्तीसगढ़ का विशेष पर्व है | इसे छत्तीसगढ़ में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है | यह तिहार किसानो के लिए बहुत विशेष होता है इस दिन बैलो की पूजा की जाती है| इस दिन किसान अपने बैलो और जानवरों को नहलाते है और उनकी गुलाल, हार आदि द्वारा पूजा करते है |

pora tihar Chhattisgarh (पोरा तिहार छत्तीसगढ़)  : इस दिन छत्तीसगढ़ के कई जगहों पर बैल दौड़ की प्रतियोगिता भी आयोजित कराइ जाती है | छत्तीसगढ़ के CM हाउस में भी इस दिन को खास तरह से मनाया जाता है | बैलो को जोड़ी में एक जगह से अपने मालिको के द्वारा दौड़ाया जाता है और जो पहले उस स्थान पर पहुँचता है उन्हें उपहार दिया जाता है |

pora tihar Chhattisgarh
पोरा तिहार

 

इस दिन छत्तीसगढ़ के साथ साथ प्रत्येक घर में खास प्रकार की मिठाइयाँ भी बनाई जाती है | इस दिन खेतो में लगे फसल की भी पूजा की जाती है | पोर तिहार में घरो में चिला (माल पुआ) बनाया जाता है और इसे खेतो को अर्पण किया जाता है | क्योंकि इसकी विशेष मान्यता है |

पोरा तिहार (pora tihar)  को भादों मास की अमावस्या को मनाया जाता है | बैलो को विशेष वेशभूषा के साथ उनका श्रृंगार किया जाता है | सबसे ख़ास बात यह होती है की सभी घरो में इस दिन मिटटी के बने बैल भी रखते है और उनकी पूजा की जाती है | बैलो में चक्के लगाकर उसे बच्चे खेलते है | यह दिन बैलो का होता है इसलिए इस दिन बैलो से किसी भी प्रकार का काम नहीं कराया जाता है |

happy pora tihar
पोला पर्व

 

धरती माता और अन्न(फसल) को इस दिन विशेष सम्मान दिया जाता है | इसलिए इस दिन अच्छे अच्छे व्यंजन बनाये जाते है और उन्हें अर्पण करते है | इस वर्ष 2024 को पोरा त्यौहार 2 सितम्बर को मनाया जा रहा है| इस दिन बाजारों में भी खास धूम रहती है| हर गलियों में बच्चो द्वारा रैलियां निकाली जाती है बैलो का |

happy pora tihar : आप भी छत्तीसगढ़ के इस विशेष पर्व को मनाइए | और व्यंजन बनाकर बैलो और धरती की पूजा करे | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमें जरुर फॉलो करे |

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel

यह भी पढ़े :-

1.Bhunjia Tribe Chhattisgarh : भुंजिया जनजाति छत्तीसगढ़ के बारे में पूरी जानकरी देखे

2.Raipur breaking news : छत्तीसगढ़ में लाईट मेट्रो ट्रेन का निर्माण जानिए किस तरह से तैयार होता लाईट मेट्रो ट्रेन

3.Rahul Gandhi Bharat Dojo Yatra : राहुल गाँधी शुरू करेंगे भारत डोजो यात्रा जानिए क्या है

4.Hurun rich list india 2024 : हुरून ने जारी किया रिच लिस्ट गौतम अडानी सबसे अमीर जानिए पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top