PM Modi Big Announcement : प्रधानमंत्री मोदी की दो बड़ी दिवाली गिफ्ट घोषणाएं GST घटेगी जिससे दैनिक जरुरी सामान और कई प्रकार की चीजे सस्ती होंगी
India News :– स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ( PM Modi Big Announcement) ने लाल किले से देशवासियों के लिए २ बड़े ऐलान किये | जिसमे एक है युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और दूसरा है GST में कटौती |

PM Modi Big Announcement : मोदी ने कहा :- आज मैं आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं | 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना हम शुरू कर रहे हैं | इससे साढ़े 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा |
PM Modi Announcement 2025 : मोदी (Modi) ने आगे कहा इस साल दिवाली में बड़ा तोहफा मिलने वाला है| GST को आए 8 साल हो गया है | और हमने (PM Modi) उसका रीव्यू किया है | उसका रिफॉर्म कर टैक्सेशन को सरल किया गया है | अब हम नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं | सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम करेंगे जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो होगी|इससे लोगों को बहुत फायदा मिलेगा |
12% GST के सामान 5% वाले स्लैब में आयेंगे
GST News : रिपोर्ट के अनुसार सरकार 12% GST स्लैब को पूरी तरह से खत्म या वर्तमान में 12% टैक्स वाले सामान को 5% स्लैब में लाने की योजना बना रही है| इस बदलाव में मिडिल-क्लास और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के इस्तेमाल में आने वाले सामान शामिल है | अभी GST में 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब लगते है |
GST के 4 स्लैब अब 2 होंगे
वित्त मंत्रालय ने पीएम मोदी(PM Modi) के इस ऐलान के बाद कहा कि केंद्र सरकार ने GST दरों के सरलीकरण और सुधारों का प्रस्ताव GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह को भेज दिया है | इसमें GST के 4 स्लैब को घटाकर दो करने से लेकर प्रोसेस आसान बनाने जैसे प्रस्ताव शामिल है |
टैक्स दर में सरलीकरण
1.आम वस्तुओं पर टैक्स कम होगी : आम और जरुरी सामान पर टैक्स कम से रोजमर्रा की जरूरी चीजें (जैसे खाना, कपड़े) और ऐसी चीजें जो लोग खरीदना चाहते हैं (जैसे स्मार्टफोन, टीवी) सस्ती होंगी | इससे ये सामान ज्यादा लोगों की पहुंच में होंगे और बाजार में इसकी खपत भी बढ़ेगी |
२.टैक्स स्लैब २ होंगे : केंद्र सरकार ने टू टियर GST सिस्टम का प्रस्ताव भेजा है | इसमें एक सामान्य (स्टैंडर्ड) और एक रियायती (मेरिट) स्लैब होगा | टू टियर स्लैब मौजूदा 5%, 12%, 18%, और 28% के स्लैब को बदल देगा | इससे टैक्स सिस्टम आसान और समझने में सरल होगा |
3.कंपनसेशन सेस :- इसके खत्म होने से सरकार के पास पैसों की गुंजाइश बढ़ेगी | इससे जीएसटी के तहत टैक्स दरों को सरल और संतुलित करने में आसानी होगी |
यह देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है | ऐसे हि और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-