PM Awas Yojana Gramin 2025 List : अपना नाम लिस्ट में ऐसे चेक करें | आवेदन, पात्रता, लाभ और स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी
PM Awas Yojana Gramin 2025 List : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर और कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का मकान प्रदान करना है। अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है या जानना चाहते हैं कि आपका नाम PM Awas Yojana Gramin 2025 List में है या नहीं कैसे आप देख सकते है पूरी जानकारी नीचे बताया गया है |
PM Awas Yojana Gramin क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शुरुआत 2016 में हुई थी, जिसे पहले “Indira Awas Yojana” कहा जाता था। इस योजना का उद्देश्य है कि वर्ष 2024-25 तक हर बेघर ग्रामीण परिवार को पक्का मकान दिया जाए, जिसमें रसोई और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी शामिल हों।
PMAY-G योजना की महत्वपूर्ण जानकारी
योजना | जानकारी |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का मकान देना |
मकान का आकार | न्यूनतम 25 वर्ग मीटर |
आर्थिक सहयता राशि | ₹1.20 लाख से ₹1.30 लाख तक |
पैसा ट्रांसफर | सीधे बैंक खाते में |
PM Awas Yojana Gramin 2025 में नाम कैसे चेक करें ?
1.वेबसाइट खोलें https://pmayg.nic.in |
2.“Stakeholders > IAY/PMAYG Beneficiary” पर क्लिक करें |
3.अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और “Submit” पर क्लिक करें |
4.आपकी पूरी डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी जैसे –
- लाभार्थी का नाम
- पंचायत का नाम
- भुगतान की स्थिति
- आवास की स्थिति
अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो ऐसे करो चेक
- आपको इस वेबसाइट को खोलना है https://rhreporting.nic.in/ |
- इसके बाद ऊपर मेनू में Awaassoft में Report में क्लिक करना है |
- राज्य, जिला, ब्लॉक, पंचायत, और साल तथा कैप्चा भरना है |
- Submit करते ही आपकी लिस्ट में नाम दिख जाएगा |
PM Awas Yojana Gramin 2025 की पात्रता (Eligibility)
- आवेदक गरीबी रेखा के नीचे (BPL) होना चाहिए |
- आवेदक के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए |
- परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं हो |
- SC/ST, दिव्यांग, विधवा, या अकेली महिला को प्राथमिकता |
- आवेदक का जनधन बैंक खाता होना जरूरी है |
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मनरेगा जॉब कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
PMAY-G के तहत मिलने वाले लाभ
- ₹1.20 लाख (सामान्य क्षेत्र) और ₹1.30 लाख (पहाड़ी/दुर्गम क्षेत्र) तक सहायता |
- मनरेगा के तहत 90-95 दिन का श्रमिक कार्य |
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की सहायता |
- उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन भी जोड़ा जाता है |
- मकान सीधे लाभार्थी के नाम पर होता है |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिये हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फोलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
4.Vridha Pension Yojana 2025 : वृद्धा पेंशन योजना की राशि आई या नहीं, ऐसे करें ऑनलाइन चेक