Online Gaming Bill 2025 : ऑनलाइन गेमिंग बिल हुआ पास राष्ट्रपति ने दी मंजूरी अब ड्रीम 11,पोकर, रमी सभी गेमो पर लगी रोक
Gaming Bill 2025 : भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming Bill 2025) को लेकर एक नया विधेयक लेकर आई| इसे लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया गया था उसके बाद यहाँ से पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया फिर यह बिल , ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 लागू हुआ | इस बिल (Online Gaming Bill 2025) के तहत अब ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी |
इसी के साथ ड्रीम 11 भी अपना मणि बेस्ड गेम बनद करेगा | ड्रीम11 भारतीय क्रिकेट टीम और IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट्स का प्रमुख स्पॉन्सर है |अब यह अधिनियम लागू होने के बाद इन सब में पाबन्दी लगेगी|
बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
Online Gaming Bill : बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी दे दी गयी है | इससे पहले 21 अगस्त 2025 को राज्यसभा ने और उससे एक दिन पहले लोकसभा ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025(Online Gaming Bill 2025) को मंजूरी दे दी थी | इस बिल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश किया था और जानकारी दी थी |
ऑनलाइन गेमिंग बिल के सख्त नियम
Gaming Bill : इस बिल में कहा गया है कि चाहे ये गेम्स स्किल बेस्ड हों या चांस बेस्ड दोनों पर पाबंद लगाया जायेगा |

1.रियल-मनी गेम्स पर पाबंद :- कोई भी मनी बेस्ड गेम ऑफर करना, चलाना, प्रचार करना गैरकानूनी हो जायेगा | लेकिन ऑनलाइन गेम खेलने वालों को कोई सजा नहीं होगी |
२.सजा :- अगर कोई रियल-मनी गेम ऑफर करता है या उसका प्रचार करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना होगा | विज्ञापन चलाने वालों को 2 साल की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना होगा|
3.रेगुलेटरी अथॉरिटी :- एक खास अथॉरिटी बनाई जाएगी, जो गेमिंग इंडस्ट्री को रेगुलेट करेगी, गेम्स को रजिस्टर करेगी और ये तय करेगी कि कौन सा गेम रियल-मनी गेम है , जिससे उस पर रोक लगायी जा सके |
4.ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना :- पबजी और फ्री फायर जैसे ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को सपोर्ट मिलेगा | ये गेम्स बिना पैसे वाले होते हैं इसलिए इन्हें बढ़ावा दिया जायेगा |
मनी बेस्ड गेमिंग से आर्थिक नुकसान
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में कहा, “ऑनलाइन मनी गेम्स से समाज से एक बड़ी समस्या पैदा हो रही है | इनसे नशा बढ़ रहा है, परिवारों की बचत भी खत्म हो रही है|
अनुमान यह है कि इससे करीब 45 करोड़ लोग प्रभावित है | और मिडिल-क्लास परिवारों के 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है | ” उन्होंने यह भी बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे गेमिंग डिसऑर्डर के रूप में मान्यता दी | सोचिये यह कितना खतरनाक है | इसलिए इससे बचे |
ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-