NSDL IPO Allotment Status आज जारी यहां चेक करें स्टेटस, लिस्टिंग डेट, GMP और शेयर मिलने की संभावना
क्या आपने NSDL IPO में निवेश किया है और अब जानना चाहते हैं कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं?
तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। NSDL IPO इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित आईपीओ में से एक रहा है, जिसे निवेशकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब जब IPO का आवेदन बंद हो चुका है, तो सभी की नज़रें IPO के Allotment Status, Listing Date, और GMP (Grey Market Premium) पर हैं।
NSDL IPO: पूरी जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| कंपनी का नाम | National Securities Depository Limited (NSDL) |
| IPO खुलने की तारीख | 30 जुलाई 2025 |
| IPO बंद होने की तारीख | 1 अगस्त 2025 |
| प्राइस बैंड | ₹760 – ₹800 प्रति शेयर |
| फाइनल इश्यू प्राइस | ₹800 प्रति शेयर |
| Lot Size | 18 शेयर प्रति लॉट |
| IPO का प्रकार | Offer For Sale (OFS) |
| Allotment तारीख | 4 अगस्त 2025 (आज) |
| Refund/क्रेडिट | 5 अगस्त 2025 |
| Listing तारीख | 6 अगस्त 2025 (BSE/NSE) |
| Registrar | MUFG Intime India Pvt. Ltd. (Link Intime) |
| GMP (Grey Market Premium) | ₹120 – ₹137 (लगभग ₹920 – ₹937 की लिस्टिंग संभावित) |
IPO को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स
NSDL IPO को लेकर निवेशकों में काफी उत्साह देखा गया। यह IPO कुल मिलाकर 41 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ |
- Qualified Institutional Buyers (QIB) – 107 गुना
- Non-Institutional Investors (NII) – 55 गुना
- Retail Investors – 10 गुना
- Employees – 5 गुना
यह आंकड़े दिखाते हैं कि NSDL के प्रति निवेशकों का भरोसा और उत्साह कितना जबरदस्त है।

Allotment Status कैसे चेक करें ?
अब जब IPO का allotment हो गया है, तो जानिए कि NSDL IPO Allotment Status को आप कैसे चेक कर सकते हैं। आपके पास 3 आसान तरीके हैं:
A.Link Intime (MUFG Intime) की वेबसाइट से
- https://linkintime.co.in पर जाएं |
- ‘IPO Allotment Status’ सेक्शन में क्लिक करें |
- NSDL IPO सिलेक्ट करें |
- अपनी जानकारी भरें – PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर, या DP ID / Client ID |
Captcha भरें और ‘Search’ पर क्लिक करें |
आपके सामने allotment का स्टेटस दिख जाएगा |
B.BSE की वेबसाइट से
- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx खोलें |
- “Equity” चुनें |
- “NSDL IPO” सेलेक्ट करें |
- PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर और captcha भरें |
- ‘Submit’ पर क्लिक करें |
- Allotment स्टेटस आपके सामने होगा |
C.अपने ब्रोकर ऐप से (Zerodha, Groww, Upstox आदि)
- लॉगिन करें |
- IPO सेक्शन में जाएं |
- अगर शेयर अलॉट हुए हैं, तो “Allotted” लिखा आएगा |
- नहीं तो “Not Allotted” या खाली रहेगा |
- शेयर 5 अगस्त को demat में आ जाएंगे |
शेयर मिले या नहीं? ये जानना ज़रूरी है
अगर आपने सिर्फ एक लॉट में आवेदन किया है, तो आपके लिए यह एक लकी ड्रॉ जैसा होता है क्योंकि allotment पूरी तरह से computerized लॉटरी के आधार पर होता है। ज़्यादा लॉट में आवेदन करने वालों को अधिक संभावना होती है।
लेकिन अगर आप रिटेल निवेशक हैं और एक लॉट में ही आवेदन किया है, तो भी निराश मत होइए – कई बार एक लॉट वालों को भी allotment मिल जाता है।
GMP (Grey Market Premium) क्या कहता है?
NSDL IPO का GMP इस समय ₹120 से ₹137 के बीच चल रहा है। इसका मतलब यह हुआ कि शेयर ₹920 – ₹937 के आसपास लिस्ट हो सकते हैं, जो कि ₹800 के इश्यू प्राइस से लगभग 16% ऊपर है।
लेकिन ध्यान रखें : GMP केवल अनुमान है। शेयर बाज़ार में कोई गारंटी नहीं होती।
NSDL IPO Listing Date कब है?
अगर आपको शेयर अलॉट हो गए हैं, तो अगला महत्वपूर्ण दिन है 6 अगस्त 2025, जब NSDL के शेयर BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होंगे। इस दिन से आप अपने शेयर को बेच सकते हैं या होल्ड करके मुनाफा कमा सकते हैं। अगर GMP के अनुसार लिस्टिंग हुई तो निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
अगर Allotment नहीं हुआ तो क्या करें ?
अगर आपको शेयर अलॉट नहीं हुए हैं :-
- 5 अगस्त तक आपका ब्लॉक हुआ पैसा आपके बैंक खाते में वापस आ जाएगा |
- कभी-कभी UPI Mandate रिलीज़ होने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन घबराएं नहीं |
- आप अपने बैंक से भी कंफर्म कर सकते हैं कि पैसा अनब्लॉक हुआ या नहीं |
क्यों खास है NSDL का IPO?
- NSDL भारत की सबसे पुरानी और बड़ी डिपॉजिटरी कंपनियों में से एक है |
- कंपनी का बिज़नेस मॉडल स्थिर और लाभकारी है |
- Digital India और Fintech सेक्टर में विकास के साथ NSDL की भूमिका और बढ़ेगी |
- इसका IPO पूरी तरह OFS (Offer for Sale) था, यानी इससे कंपनी को कोई नया फंड नहीं मिला लेकिन शेयरहोल्डर्स ने अपना हिस्सा बेचा |
ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |

| Join WhatsApp Group | ![]() |
| Join Telegram Channel |
यह भी पढ़े :-
1.Raipur Book Market 2025 : खुशबू बुक डिपो यहाँ मिलेगी आपको सभी तरह के किताबे
3.Vedanta Share Price आज: जानिए VEDL के शेयर, लेटेस्ट न्यूज और निवेश के मौके – 9 जुलाई 2025







