NCERT adds Mughal Empire to Class 8 syllabus : कक्षा 8 के NCERT की किताब में मुग़ल साम्राज्य की नई समीक्षा की गयी…
NCERT Class 8 Book : कक्षा 8 के NCERT (class 8 ncert book) की किताब में मुग़ल साम्राज्य (NCERT adds Mughal Empire to Class 8 syllabus ) की नई व्याख्या की गयी है | अब नए सिरे से बच्चो को मुग़ल काल (Mughal empire ) पढने को मिलेगा जिसमे सभी शासको के बारे में समीक्षा करके नए सिरे से इसमें जोड़ा गया है | कक्षा 8 की सामजिक विज्ञान की पुस्तक में मुग़ल शासको के धार्मिक फैसले,सांस्कृतिक योगदान और क्रूरता के बारे में नई व्याख्या करके इसमें बताया गया है | यह किताब 2025-26 के सेशन से सभी स्कूलों में लागू हो जाएगी |

NCERT adds Mughal Empire to Class 8 syllabus : NCERT की कक्षा 8 की पुस्तक (NCERT Class 8 New Book) में बताया गया है की अकबर का शासन क्रूरता और सहिष्णु का एक मिश्रण था | वहीँ औरंगजेब एक सैन्य शासक था | औरंगजेब ने गैर-इस्लामी प्रथाओ पर प्रतिबन्ध लगाया था | वह गैर-इस्लामो पर टैक्स लगाता था और धार्मिक कट्टरता से ओतप्रोत था |
बाबर को सैन्य रणनीतिकार कहा गया
कक्षा 8 (Mughal Empire Class 8 syllabus) के किताब में मुगल साम्राज्य (Mughal empire) के पहले शासक बाबर को ‘तुर्क-मंगोल शासक और सैन्य रणनीतिकार’ कहा गया है| और बताया गया कि बाबर ने 1526 में पानीपत की लड़ाई में बारूद और तोपखाने की मदद से इब्राहिम लोदी को हराया और दिल्ली सल्तनत का अंत किया था |
बाबर का बेटा हुमायूं साम्राज्य को बचाए रखने के लिए संघर्ष करता रहा और एक समय के लिए उसने शेर शाह सूरी से हारकर साम्राज्य को हाथ से गँवा दिया था | किताब में बताया गया है कि कैसे शेर शाह सूरी के हिंदू सेनापति हेमू को अकबर की सेना ने पकड़ा और पानीपत की दूसरी लड़ाई के बाद सिर धड से अलग कर दिया था |
अकबर का शासन
अकबर के शासन को इस किताब (class 8 ncert book) में क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण बताया गया है | आगे बताया गया है की 1568 में चित्तौड़ के किले की घेराबंदी के दौरान अकबर ने लगभग 30,000 नागरिकों की हत्या करा दिया था | और बचे हुए महिलाओं और बच्चों को गुलाम बनाने का आदेश दिया था|
अकबर का विजय पत्र-
“हमने काफिरों के कई किले और नगर जीत लिए और वहां इस्लाम की स्थापना की , अपने रक्तपिपाशु तलवार से हमने उनके मन से अधर्म के निशान मिटा दिए | उन स्थानों और सम्पूर्ण हिंदुस्तान के मंदिरों के नाश कर दिया ”
अकबर ने जजिया कर समाप्त किया था | राजपूतों का स्वागत अपने दरबार में किया था |और ‘सुल्ह-ए-कुल’ यानी सभी से शांति की नीति को बढ़ाने को आदेश दिया था | उसने फतेहपुर सिकरी में एक अनुवाद विभाग स्थापित किया और महाभारत (जिसे रज्मनामा कहा गया )रामायण ,भगवद गीता और पंचतंत्र जैसी हिंदू कृतियों का फारसी में अनुवाद करवाया|
अबुल फजल के लेख –
“पूर्व में मैं लोगो को अपने धर्म में लाकर जबरन इस्लाम अपनाता था , लेकिन जैसे -जैसे ज्ञान बढ़ा मुझे शर्म आने लगी | जब मई स्वयं मुस्लिम नहीं था तो दुसरो को जबरदस्ती मुसलमान बनाना अनुचित था |
जहांगीर और शाहजहां वास्तुकला का संरक्षक
जहांगीर और शाहजहां को इस किताब में कला और वास्तुकला का संरक्षक बताया गया है | शाहजहाँ को ताजमहल के निर्माण के लिए विशेष रूप से याद किया गया है| लेकिन ये भी बताया गया है कि शाहजहां की बीमारी के बाद उत्तराधिकार की लड़ाई में औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह को मार दिया था | और अपने पिता को बंदी बना लिया था | औरंगजेब ने गैर इस्लामो पर फिर से जजिया कर लगाया जो अकबर के द्वारा हटाया गया था |
NCERT का कथन
किताब (ncert class 8 new book) में बनारस, मथुरा और सोमनाथ में मंदिरों को तोड़ने और जैन, सिख, सूफी और पारसी समुदायों पर अत्याचार की घटनाओं के बारे में भी बताया गया है | NCERT के एक अधिकारी ने कहा, ‘इतिहास की घटनाओं को मिटाया या नकारा नहीं जा सकता है | लेकिन आज किसी को उनके लिए दोषी ठहराना गलत होगा |
ऐसे ही शिक्षा से जुडी और अधिक जानकारी के लिए हमें फॉलो जरुर करे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Khan Sir Interview Talk Farmer : खान सर ने अपने इंटरव्यू में किसानो के लिए क्या कुछ कहा जानिए ?
2.Anti Ragging Undertaking Form कैसे भरें? | स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (PDF Download लिंक सहित)