National Sports Governance Bill 2025 : भारतीय खेलो में सबसे बड़े सुधार के लिए लोकसभा व राज्यसभा में पास हुआ राष्ट्रिय खेल प्रशासनिक बिल 2025
Indian Sports News : लोकसभा में नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल (National Sports Governance Bill ) और नेशनल एंटी-डोपिंग संशोधन बिल, 2025 पास हो गया है | खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे भारतीय खेलों में सबसे बड़ा सुधार बताया है |नेशनल स्पोर्ट्स बिल (राष्ट्रिय खेल विधेयक ) को लाने की शुरुआत 1975 से शुरू हुआ था | लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह बिल कभी संसद में पेश नहीं हो पाया था |
बिल पर मनसुख मांडविया का कथन
National Sports Governance Bill 2025 : उन्होंने कहा यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा खेल सुधार है | यह बिल(Indian Sports Bill 2025) खेल संघों में जवाबदेही, न्याय और बेहतर गवर्नेंस सुनिश्चित करेगा | “उन्होंने यह भी कहा कि यह बिल भारत के खेल तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन अफसोस है कि विपक्ष इसमें शामिल नहीं हुआ है |
राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी गयी
नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल (National Sports Governance Bill 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी दे दी गयी है | इस बिल (Indian Sports Bill ) में भारत के खेल प्रशासन में सुधार का वादा किया है | केंद्र सरकार द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति की मंजूरी दे दी गयी है |
इस बिल(Sports Bill 2025 ) को 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया गया था | 11 अगस्त को इसे वहां पारित कर दिया गया था | इससे एक दिन बाद राज्यसभा ने दो घंटे से ज्यादा समय तक चली चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया |

BCCI पर RTI लागू नहीं
BCCI अब भी RTI के दायरे में नहीं आएगा। खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल में संशोधन किया | इसके अनुसार, अब केवल उन्हीं खेल संगठनों को इसके दायरे में लाया गया है, जो सरकारी अनुदान और सहायता प्रदत्त है | BCCI खेल मंत्रालय से कोई अनुदान नहीं लेता |
ऐसे ही और अधिक खेल से जुडी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे|
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-