sujhaw24.com

nag panchmi : नाग पंचमी के बारे में पूरी जानकारी देखे क्यों मनाया जाता है

nag panchmi
nag panchmi

 

nag panchmi | नाग पंचमी के बारे में

nag panchmi : नाग पंचमी हिन्दू धर्म का बहुत ही ख़ास पर्व है | इस दिन हिन्दू धर्म के देवता नाग देवता की पूजा की जाती है | नाग पंचमी के दिन हर साल भारत के लोगो द्वारा नाग देवता की पूजा की जाती है | इस दिन नाग देवता को दूध से स्नान कराया जाता है | यह पर्व भारत के हर हिस्से में मनाया जाता है | यह हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार माना जाता है |

यह पर्व हिन्दू धर्म की पौराणिक मानयताओ से जुड़ा हुआ है | स्थानीय लोगो की यह मान्यता है की इस इन सर्प की पूजा करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और ऐसा माना जाता है की जो भी इस दिन सर्प की पूजा करता है उसके ऊपर भगवान् शिव की कृपा बनी रहती है | क्युकी भगवान् शिव के गले में वासुकी नागदेवता विराजमान होते है |

नाग पंचमी कब मनाया जाता है ?

नाग पंचमी भारत के सभी हिन्दुओ के लिए एक ख़ास पर्व है | इस दिन लोगो द्वारा सर्प देवता या सर्प की पूजा की जाती है | हिन्दू धर्म में यह मान्यता है की इस दिन सर्प की पूजा करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और भगवान् शिव जी का भी आशीर्वाद मिलता है | अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इसके लिए कोई निश्चित दिनांक नही है |

लेकिन हिन्दू धार्मिक कैलेंडर के अनुसार हर साल नाग पंचमी श्रावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है | इस दिन नाग देवता को दूध पिलाया जाता है | और उन्हें स्नान भी कराया जाता है | साल 2024 में नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाया जा रहा है | इस दिन नाग की पूजा का विशेष महत्व है |

नाग पंचमी के बारे में
नाग पंचमी के बारे में

नाग पंचमी क्यों मनाई जाती है

नाग पंचमी भारत के हिन्दुओ का एक विशेष पर्व है | भारत में सावन के महीने में भगवान् शिव जी की पूजा की जाती है | इसे के चलते नाग पंचमी शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को को नाग देवता की पूजा करने का विधान है क्युकी नागो के देवता वासुकी शिव जी गले में हार के रूप में विराजमान होते है | जिससे नाग की पूजा करने से शिव जी भी प्रसन्न होते है | और नाग को कृषि में फसल सुरक्षा और बारिश का प्रतिक माना जाता है | अच्छी बारिश और अच्छी फसल के लिए नाग देवता की पूजा नाग पंचमी के रूप में की जाती है |

कैसे मनाया जाता है

नाग पंचमी के दिन नाग देवता जी पूजा करने के लिए विशेष प्रकार के हिन्दू मंत्रो का उच्चारण किया जाता है | जिसे की सर्प काल दोष को दूर किया जा सके | इस दिन नाग देवता की पूजा के लिए दूध हल्दी , कुमकुम , और सुन्दर फूलो का प्रयोग किया जाता है | कई जगहों पर लोग मिटटी या गोबर से बने नाग की मूर्तियों का दुध से स्नान कर उनकी पूजा करते है | इस दिन घर की महिलाए व्रत रखती है और नाग देवता से अपने परिवार की समृधि के लिए प्रार्थना करती है |

नाग पंचमी का महत्व

  • इस दिन नाग की पूजा करने का विशेष महत्व है , ऐसा माना जाता है की नाग के देवता वासुकी , भगवान् शिव , भगवान विष्णु , अनंत , के बहुत ही प्रिय है इस लिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए नाग की पूजा इस दिन की जाती है |
  • नाग देवता को कृषि के क्षेत्र में फसल की सुरक्षा और बारिश के प्रतिक के रूप में माना जाता है | इस लिए इस दिन किसान अच्छी फसल और अच्छी वर्षा के लिए नाग देवता की पूजा उनकी आराधन करते है |
  • हिन्दू धर्मं में ऐसा माना जाता है की इस सिन नागो की पूजा करने से सर्प काल दोष से मुक्ति मिलती है | उअर भगवान् शिव जी कृपा भी बनी रहती है |
  • नागो के संरक्षण के लिए भी इस दिन का महत्व है | आज के समय में नाग का विष प्राप्त करने के लिए नागो को नुकसान पहुंचा रहे है | उनकी रक्षा के लिए इस दिन का महत्व है |

इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फोलो करें – sujhaw24.com

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

ये भी पढ़े – 

1.world tribal Day : विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

2.Bhuteshwar Mahadev Temple : भूतेश्वर महादेव मंदिर के बारे में पुरी जानकरी

3.Chingra Pagar Falls Gariaband : चिंगरा पगार जलप्रपात गरियाबंद छत्तीसगढ़ के बारे में पूरी जानकरी

4.CG Education policy : छत्तीसगढ़ में कॉलेज की शिक्षा के बारे में जानिये कैसी है शिक्षा नीति

5.Satnami Samaj Movement : छत्तीसगढ़ सतनामी समाज कर रही है और बड़ा आन्दोलन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top