Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी के दिन ऐसे करे पूजा नोट कर ले शुभ मुहूर्त क्या है
Nag Panchami 2025 : भारत में नाग पंचमी के दिन को बहुत शुभ माना जाता है इस दिन नाग देवता के साथ – साथ भगवान शंकर की आराधना करना काफी शुभ माना जाता है नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए | इसके साथ नाग पंचमी के दिन जरुरतमंदो को दान आदि करना बहुत ही शुभ माना गया है |
नाग पंचमी

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है इस बार 29 जुलाई को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा | इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने पर व्यक्ति को काल सर्प दोष से राहत मिल सकती है ऐसा कहा जाता है कि नाग देवता की पूजा करने से परिवार की रक्षा और मनोकामनाए पूरी होती है | पंचांग के अनुसार सवान माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 28 जुलाई को रात 11 बजकर 24 मिनट पर हो रहा है | ऐसे में नागपंचमी का पर्व मंगलवार 29 जुलाई को मनाई जाएगी |
हिन्दू धर्म
हिन्दू धर्म में प्राचीन काल से नागो का विशेष स्थान है भगवान नाग देवता के पूजन से सुरक्षा और संमृद्धि के साथ साथ मनोकामनाएं भी पूरी होती है इसी दिन गृह द्वार के दोनों ओर गाय के गोबर से सर्पाकार आकृति बना जल चढ़ाया जाता है | इसके साथ ही इस दिन मिट्टी के बर्तन में गाय का दूध रख धान का लावा, पुष्प, कुमकुम चढ़ाकर विधिवत पूजन की जाती है |
नाग पंचमी की पूजा की विधि
नाग पंचमी के दिन लोग अपने घरो और मंदिरों में नाग देवता की मूर्ति या चित्र के साथ दूध, लावा, फूल, हल्दी, कुमकुम, चावल और मिठाई अर्पित करते है | इस दिन विशेष रूप से नाग पंचमी की कथा का पाठ किया जाता है और गान देवता के महिमा को लोगो के बीच पहुचाया जाता है नाग देवता से परिवार की रक्षा की प्रार्थना की जाती है |
क्या है नाग पंचमी की कथा
नाग पंचमी की कथा के अनुसार एक बार एक किसान ने अनजाने में एक नागिन के बच्चे को मार दिया | जब नागिन को इसका पता चला, तो वह बदला लेने के लिए किसान के परिवार को डस लिया | इस भयावह घटना के बाद किसान और उसके परिवार ने नागिन से माफी मांगी और उसकी पूजा की | नागिन ने उन्हें माफ कर दिया और तब से नाग पंचमी के दिन नागो की पूजा करने की प्रथा शुरू हो गई |
इसी तरह के महत्वपूण जानकारी के लिए sujhw24.com के हमारे सोशल मिडिया वेबसाईट पर जरुर विजिट करे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
इसे भी पढ़े :-
1.CAT 2025 exam date : CAT एग्जाम 2025 की परीक्षा तिथि घोषित जानिए पूरा सेड्युल
4.Haridwar Stampede : हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ ,6 लोगों की मौत और 30 लोग घायल