Naag Panchami know about snakes : नाग पंचमी में जानिए सांपो से जुडी सच्चाई क्या सांप दूध पीते है,क्या हवा में उड़ते है ,क्या बिन के धुन से नाचते है ?
Naag Panchami 2025 : भारत जो की विविधताओ से भरा एक सांस्कृतिक विभिन्नता से घिरा प्राकृतिक और सुन्दर देश | जहाँ हर एक चीज की पूजा की जाती है ,सम्मान किया जाता है | भारत जहाँ कण-कण में भगवान को पूजा जाता है | ऐसे देश में सांपो की भी पूजा की जाती है | आज याने की 29 जाली 2025 को भारत में नाग पंचमी (Naag Panchami) मनाया जा रहा है |

Naag Panchami know about snakes : नाग पंचमी (naag panchami 2025 ) सावन शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है | यह दिन सांपो के लिए बहुत खास होता है | इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है | इसी के भगवान शिव जी के साथ नाग देवता की पूजा करते है | एक जो गलत है वो ये है की सांपो को दूध पिलाते है | जबकि सांप दूध नहीं पीते है | सांप के लिए दूध जहर होता है | वो मर भी सकता है | क्योंकि सांप दूध नहीं पचा सकता है |
नाग पंचमी (Happy naag panchami 2025) के दिन नाग देवता की प्रतिमा की पूजा करे | शिवलिंग पर विराजित नाग देवता का जलाभिषेक करना चाहिए |विश्व में सांपों की 3 हजार से ज्यादा प्रजातियां खोजी जा चुकी हैं | भारत में करीब 320 से ज्यादा और मध्य प्रदेश में 42 से ज्यादा प्रजातियां सांपो की है | देश भर में सांपों की करीब 60 ऐसी प्रजातियां हैं, जिनके डंसने से इंसान की मौत हो जाती है याने की जहरीले होते है |
मणिधारी सांप की सच्चाई
Naag Panchami know about snakes : आमतौर पर प्राचीन में मणिधारी सांप को लेकर बहुत सी कथाएं प्रचलित है | लेकिन इसका अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले है | यह बस एक भ्रम है | जब भी कोबरा सांप जब अपना फन फैलाता है तब उसके ऊपर में एक चमकीला सा दिखाई देता है , रात के समय यह और ज्यादा चमकता है | इसलिए लोगो ने इसे मणि का नाम दे दिया लेकिन यह मात्र एक भ्रम है |
उड़ने वाले सांप
About Snakes : कुछ सांप ऐसे होते है जो उड़ सकते है | हालाँकि यह पक्षी की भाँती नहीं उड़ सकते है | इन्हें क्राइसोपेलिया कहते है | जब ये सांप पेड़ पर चढ़ते है तब निचे की ओर छलांग लगाते है और वे अपने आप को फैलाते है जिस वजह से वे उड़ते हुए दिखाई देते है |लेकिन ये सांप निचे से ऊपर की ओर नहीं उड़ सकते है |

सांप का बदला
सांप किस भी घटना को याद नहीं रख सकता है | इसलिए सांप कभी भी बदला नहीं ले सकता है | हालाँकि सांप अपनी जीभ बार-बार निकलकर कुछ रसायन छोड़ते है जिससे वे दुसरे सांप से संवाद करते है | अगर कोई सांप को मारता है और अगर उसका खून उस व्यक्ति के ऊपर लग जाता है तो उस गंध की वजह से अन्य सांप उसके पास आ सकते है |
बिन की धुन से नाचना
सांप कभी भी बिन की धुन से नहीं नाचता है | सांप स्थित वस्तुओ के प्रति प्रतिक्रिता नहीं करता है | जब सपेरा और उसका बिन इधर-उधर होता है तो उस मूवमेंट की वजह से सांप भी इधर -उधर होता है इसलिए सांप हमें नाचते हुए दिखाई देते है | लेकिन असल में सांप नहीं नाचते है |

ऐसे ही और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
1.Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी के दिन ऐसे करे पूजा नोट कर ले शुभ मुहूर्त क्या है
3.CAT 2025 exam date : CAT एग्जाम 2025 की परीक्षा तिथि घोषित जानिए पूरा सेड्युल