myAadhaar से आधार का नाम कैसे सुधारे? (Step by Step Guide 2025)
आधार कार्ड आज हर भारतीय नागरिक की पहचान बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड, पासपोर्ट और हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन कभी-कभी आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलती या नाम अधूरा दर्ज हो जाता है। ऐसे में लोग सोचते हैं – “myAadhaar se Aadhaar ka naam kaise sudhare ?”
UIDAI ने इस समस्या का आसान समाधान दिया है। अब आप myAadhaar portal या myAadhaar app से घर बैठे ही Aadhaar में अपना नाम सुधार सकते हैं।
आधार में नाम सुधारना क्यों ज़रूरी है ?
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नाम सही होना चाहिए।
- बैंक, पासपोर्ट, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों से नाम मेल खाना चाहिए।
- नौकरी, शिक्षा और विदेश यात्रा के लिए नाम की स्पेलिंग सही रहना जरूरी है।
Aadhaar Name Update के लिए जरूरी Documents
UIDAI केवल उन्हीं documents को स्वीकार करता है जिनमें आपका सही नाम लिखा हो। इनमें से कोई एक document upload करना अनिवार्य है:
- पासपोर्ट
- वोटर आईडी कार्ड
- PAN Card
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक पासबुक या खाता स्टेटमेंट
- राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
myAadhaar से आधार में नाम सुधारने की Step by Step प्रक्रिया
अब जानते हैं कि myAadhaar portal se Aadhaar ka naam kaise sudhare।
Step 1 : myAadhaar Portal पर जाएँ
- https://myaadhaar.uidai.gov.in खोलें।
- “Login” पर क्लिक करें।
Step 2 : Aadhaar Number और OTP से Login करें
- अपना 12 अंकों का Aadhaar number डालें।
- Captcha भरें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
- OTP डालकर Login करें।
Step 3 : Update Aadhaar Online चुनें
- Login करने के बाद “Update Aadhaar Online” option पर क्लिक करें।
- “Name Update” service चुनें।
Step 4 : सही नाम दर्ज करें
- अपना सही नाम (जैसा आपके document में है) हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भरें।
- Spelling की पूरी तरह जाँच करें।
Step 5 : Document Upload करें
- Valid identity proof document अपलोड करें।
- JPG, PNG या PDF format स्वीकार किया जाता है।
Step 6 : Payment करें
- नाम सुधारने के लिए ₹50 की nominal फीस देनी होती है।
- Payment UPI, Net Banking या Debit/Credit card से कर सकते हैं।
Step 7 : URN Number प्राप्त करें
- Request submit करने के बाद आपको URN (Update Request Number) मिलेगा।
- इससे आप अपने update की स्थिति check कर सकते हैं।
Aadhaar Name Update Status कैसे Check करें?
- Status Check Page पर जाएँ।
- अपना URN number और captcha डालें।
- Status तुरंत सामने आ जाएगा।

सामान्य Problems और उनके Solutions
1. Document Reject हो गया
- Document धुंधला, अधूरा या mismatch है।
- Clear और सही document upload करें।
2. Request बार-बार Reject हो रही है
- केवल वही details update करें जिनकी UIDAI अनुमति देता है।
- Repeated update attempt से बचें।
3. Status लंबे समय तक Pending है
- सामान्यतः 7–15 दिन लगते हैं।
- 20 दिन से ज्यादा delay होने पर request दोबारा डालें।
Aadhaar Name Update से जुड़े FAQs
Q1: Aadhaar में नाम बदलने की फीस कितनी है?
👉 Online update के लिए ₹50 फीस है।
Q2: क्या नाम बिना document के बदला जा सकता है?
👉 नहीं, valid identity proof ज़रूरी है।
Q3: Aadhaar में नाम सुधारने में कितना समय लगता है?
👉 आमतौर पर 7–15 दिन में update हो जाता है।
Q4: क्या Aadhaar नाम correction offline भी हो सकता है?
👉 हाँ, आप नज़दीकी Aadhaar Enrollment/Update center पर जाकर भी नाम बदल सकते हैं।
इसी तरह के जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े | :- Sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
1.myAadhaar से आधार का Address Change कैसे करें ? (Step by Step Guide 2025)
3.AI ka Jadu : AI ड्राइवर ने चलाया बस सफर करने वालो ने कहा मजा आ गया भारत के इस बस में