Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार महिलाओं को मिलेगा 10,000 रुपये का लाभ
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई एक बड़ी पहल है। इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार ने इसके लिए ₹5,000 करोड़ का बजट तय किया है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 क्या है?
यह योजना खासतौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के अंतर्गत 50 लाख महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। प्रत्येक पात्र महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से दी जाएगी।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का उद्देश्य
- बिहार की महिलाओं को स्वरोजगार व छोटे कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना।
- ग्रामीण व शहरी महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
- महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना।
- बिहार में महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसर बढ़ाना।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 के लाभ
- हर पात्र महिला को ₹10,000 की वित्तीय सहायता।
- पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।
- योजना से महिलाओं को छोटे व्यवसाय जैसे – सिलाई, बुनाई, पशुपालन, खेती, दुकान, हस्तशिल्प आदि में लाभ मिलेगा।
- महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक विकास होगा।
- राज्य में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
पात्रता (Eligibility Criteria)
- आवेदक महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- लाभ लेने के लिए महिला का स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना आवश्यक है।
- ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ जीविका समूह के माध्यम से और शहरी महिलाएँ ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकेंगी।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
- ग्रामीण महिलाएँ – अपने नज़दीकी जीविका समूह/SHG से जुड़कर आवेदन कर सकती हैं।
- शहरी महिलाएँ – आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- पात्रता की जाँच के बाद लाभार्थी महिला के खाते में ₹10,000 DBT भेजा जाएगा।
ज़रूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- SHG सदस्यता प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 का प्रभाव
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana से बिहार की लाखों महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। यह न केवल महिलाओं को आर्थिक आज़ादी देगा बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति और विकास दर को भी मज़बूत करेगा।
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
1.How To Apply PAN Card Online : खुद से ऑनलाइन PAN Card कैसे बनाएं पूरी जानकारी हिंदी में
2.Umang App से खुद घर बैठे राशन कार्ड कैसे बनाएं ? 2025 की पूरी गाइड