sujhaw24.com

Manu Bhakkar : भारत के लिए ओलिंपिक में दो मैडल लाने वाली मनु भाकर के बारे में देखिये सबकुछ

मनु भाकर , सरबजोत , मनु भाकर कांस्य पदक
मनु भाकर

Manu Bhakkar : मनु भाकर 

मनु भाकर आज भारत देश के हर वासियों के जुबान पर इनका नाम है क्योंकि इन्होने वो कर दिखाया जो किसी और महिला ने एयर पिस्टल में ओलिंपिक में ऐसा नहीं किया है | मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रौंज मेडल जीता है |और खास बात यह है की शूटिंग में मैडल जितने वाली वह पहली महिला है| आइये इन्ही के बारे में विस्तार से जान लेते है |

Manu Bhaker
Manu Bhakkar

 

मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में एक नया इतिहास रचा है, एक नया कीर्तिमान बनाया है | महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रौंज मैडल जीती और भारत के लिए ओलिंपिक इतिहास में पहली ऐसी महिला बनी जिन्होंने शूटिंग में मेडल जीता हो| फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया |

मनु कहती है की खेल के समय में उनके मन भागवत गीता का श्लोक चल रहा था | वे कहती है मेरे man में एक ही ख्याल था की कर्म करो फल की चिंता मत करो और इसलिए मेरा ध्यान सिर्फ खेल में ही था |

birth of manu bhakkar : मनु भाकर का जन्म

Manu Bhakkar का जन्म 18 फरवरी 2002 को हुआ और वह हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गाँव में रहती है | उनके पिता का नाम राम किशन भाकर है जो मर्चेंट नेवी में है| उसके पिता ने ही मनु को शूटिंग के लिए प्रोत्साहित किया था क्योंकि एक दिन की घटना है जब मनु ने शूटिंग करते हुए बिच में 10 नंबर पर शूट किया था और इसी को देखकर उसके पिता ने उसके लिए बन्दुक खरीदी | ऐसे ही धीरे धीरे वह शूटिंग में अपना ध्यान लगाने लगी और बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरी |

शूटिंग से पहले मनु और भी कई खेलो में अपना हाथ आजमा चुकी थी जैसे तैराकी, कराटे आदि लेकिन किस्मत तो कही और था इसलिए वो शूटिंग में आई और कमाल करके दिखा गयी |

manu bhakkar second medal : मनु भाकर का दूसरा मेडल

एक और इतिहास रच गयी मनु भाकर | इन्होने शूटिंग में ही भारत को दूसरा मेडल दिला दिया | मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर ब्रौंज मेडल जीती | और वे पहली ऐसी महिला बन गयी है जिन्होंने एक ही ओलिंपिक खेल में दो मेडल अपने नाम किया हो | सरबजोत और मनु की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में कोरिया को 16-10 से हराकर ब्रौंज मेडल जीता |

उनके साथी खिलाड़ी सरबजोत ने फानल में पहुँचने के बाद कहा था की वह रात को सोने से पहले लिखते है , जिसे वह अगले दिन चाहते है | और उसके अगले दिन सुबह उठकर उसी संकल्प के साथ अभ्यास करते है| उनकी कामयाबी का यही मंत्र रहा है और वे कहते है की मनु मजबूत खिलाड़ी है आखिरी शॉट तक उम्मीद नहीं छोडनी चाहिए |

Manu Bhakkar , sarabjot
Manu Bhakkar , sarabjot

 

उनकी जीत के बाद बहुत से लोगो ने उनको बधाई भी दिए | प्रधानमंत्री ने फोन पर मनु को बधाई दिए थे और उनकी माता-पिता और रिश्तेदारों ने भी उन्हें ढेर सारी बधाई दी| यह देश के लिए गर्व की बात है की कोई महिला शूटिंग में दो मेडल जीती हो | इतिहास में मनु भाकर का नाम दर्ज हो गया है |

ऐसे ही और जानकारी के लिए तथा खेल, देश, दुनिया , और शिक्षा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे : sujhaw24.com

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े : 

1.Rohan Bopanna : सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी जो नंबर 1 पर रहे और पेरिस ओलिंपिक के मैच के बाद सन्यास देखे सबकुछ

2.Paris Olympics 2024 : प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी ने दिया मनु भाकर को बधाई

3.Olympic Games Medals : जानिये ओलम्पिक खेलो में दिए जाने वाले मैडल के बारे में कुछ रोचक बातें

4.peris Olympic 2024 : देखिये पेरिस में होने वाले ओलिंपिक 2024 के बारे में ,कितने खेल होंगे और भारत कितने में हिस्सा ले रहा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top