JPSC declares civil services results 2025 : JPSC का परीक्षा परिणाम घोषित ,आशीष अक्षत बने टॉपर, 342 उम्मीदवारों का का हुआ चयन
JPSC declares civil services results 2025 : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है | झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम बड़े विवादों के बाद आखिर कार जारी कर दिया गया है | इस परीक्षा में 342 उम्मीदवारों का चयन किया गया है | इसमें आशीष अक्षत ने टॉप किया है इसके साथ दूसरे नंबर पर अभय कुमार और तीसरे नंबर पर रवि रंजन कुमार रहे | झारखंड लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जा कर परीक्षा परिणाम देख सकते है |
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 के 10 शीर्ष टॉपर
- आशीष अक्षत
- अभय कुमार
- रवि रंजन कुमार
- गौतम गौरव
- श्वेता
- राहुल कुमार विश्वकर्मा
- रॉबिन कुमार
- संदीप प्रकाश
- स्वाति केशरी
- राजीव रंजन
इस परीक्षा में जिन अभ्यार्थियों का नाम आया है वे प्रदेश के विभिन्न प्रसाशनिक पदों पर कार्यभार संभालेंगे जैसे पुलिस, वित्त, श्रम, आबकारी, नियोजन और सामाजिक सुरक्षा सेवा विभागों में कार्य करेंगे |
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 विवादों में परिणाम
झारखंड सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम , उत्तर पुस्तिका की जाँच और परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता को लेकर आन्दोलन और कई विवादों के बाद आखिर कार JPSC results घोषित कर दिया गया है | झारखंड सिविल सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा में 864 अभ्यर्थियों उत्तीर्ण हुई थी जिन्हें साक्षात्कार के लिए भुलाया गया था जिनमे से 342 लोगों का चयन किया गया है |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे इस वेबसाइट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
2.CGPSC Prelims 2025 Merit List : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित
3.ukpsc pre result 2024 : Ukpsc प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 देखे देखे पूरी जानकारी