Jolly LLB 3 Movie 2025 : एक बार फिर से जॉली के रोल में अक्षय और अरशद वारसी आपको हँसाने और गंभीर मुद्दों को लेकर आये कोर्ट में
Bollywood Movie : जॉली (Jolly LLB Series ) सीरिज की तीसरी फिल्म जॉली एलएलबी (Jolly LLB 3 ) रिलीज हो चुकी है | और इस बार एक नहीं दो जॉली आपस में टकराते हुए और हंसाते हुए मिलेंगे | इस बार दोनों जॉली इस फिल्म के मुख्य भूमिका में है | इस सीरिज की यह तीसरी फिल्म (Jolly LLB 3 Film) है और अपने जरुर इसके पहले दोनों पार्ट को देख लिए होंगे इसलिए इसकी खासियत आपको पता होगी |
Jolly LLB 3 Movie 2025 : इस फिल्म की खास बात यही रही है की कोर्ट में गंभीर मुद्दों को भी हंसी मजाक में कह देते है | इस फिल्म की कहानी किसानो की जमीन के ऊपर है |
Jolly LLB 3 Movie
‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3 Movie ) की कहानी 2011 में उत्तर प्रदेश के भट्टा-पारसौल किसान आंदोलन पर आधारित है | फिल्म में इसे राजस्थान के बीकानेर की दिखाई गयी है | जहां इम्पीरियल ग्रुप का मालिक हरीभाई खेतान (गजराज राव) किसानों की जमीन जबरन हथिया लेता है | और “बीकानेर टू बोस्टन” नामक परियोजना शुरू करवाता है |
गांव का राजाराम सोलंकी अपनी जमीन खोने के गम में आत्महत्या कर लेता है | इसके बाद खेतान, मीडिया में राजाराम और उसकी बहू के अवैध संबंधों की झूठी कहानियां फैलाता है ताकि प्रोजेक्ट रुके न और काम चलता रहे |
राजाराम की पत्नी जानकी (सीमा विश्वास) मदद की तलाश में दिल्ली पहुंचती है और वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली (अरशद वारसी) से मिलती है | उसके बाद जॉली इसकी याचिका दायर करता है | लेकिन अदालत में उसका सामना दूसरे जॉली, जगदीश मिश्रा (अक्षय कुमार) से हो जाता है | और इसकी दलीलों के चलते यह याचिका शुरू में ख़ारिज कर दी जाती है |
इसके बाद जानकी जगदीश मिश्रा से मिलती है और अपनी आपबीती कहानी बताती है | यहीं, मिश्रा का हृदय परिवर्तन होता है और वह किसानों का पक्ष लेने का निर्णय लेता है | दोनों जॉली साथ मिलकर खेतान जैसे शक्तिशाली व्यापारी के खिलाफ खड़े होते लड़ते है | उसके बाद आगे क्या क्या होता यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी |
Jolly LLB 3 Movie Link
फिल्म अच्छी है और कहानी में एक सन्देश दिया गया है | इसलिए इसे एक बार देखना तो बनता है | आप इसे फ्री में देख सकते है | इसके लिए निचे इमेज पर क्लिक करे | ऐसे ही और अधिक फ़िल्मी दुनिया के बारे में जानने के लिए हमारे साथ जुड़े | Jolly LLB 3 Movie Link :-

Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-