Japan oldest population in the world : जापान एक ऐसा देश जो बना विश्व का सबसे बुजुर्ग आबादी वाला देश बनाया विश्व रिकॉर्ड
Japan oldest population Country : जापान (Japan) एक ऐसा देश जहाँ पर सबसे ज्यादा बुजुर्ग (Japan oldest population in the world) रहते है | इस देश में करीब 1 लाख लोगो ने 100 वर्ष की आयु पूरी कर लिए है | जापान के स्वास्थ्य मंत्री ताकामारो फुकोका ने बताया कि 87,784 महिलाओं और 11,979 पुरुषों की उम्र 100 साल से ज्यादा हो गयी है |
Japan oldest population in the world : महिला और पुरुष को मिलाकर कुल 99,763 बुजुर्ग 100 साल की उम्र पार कर लिए है | जिसमें 88% महिलाएं शामिल है | यह देश की कुल आबादी 12.4 करोड़ का 0.81% है | जापान ने लगातार 55वें साल यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है |
जापान में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को बुजुर्ग दिवस मनाते है | इस दिन जापानी पीएम 100 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बधाई पत्र और चांदी का गिलास प्रदान करते है | इस बार 52,310 बुजुर्गों को यह सम्मान मिलेगा | देश की सबसे बुजुर्ग महिला 114 साल की शिगेको कागावा हैं और सबसे बुजुर्ग पुरुष 111 साल के कियोताका मिज़ुनो है |
जापान चौथे नंबर पर
Japan oldest population : जापान (Japan) में जीवन दर 95.1 है | यहां लोगों की औसत उम्र 95 साल है | विश्व जनसँख्या समीक्षा 2024 के डेटा के मुताबिक विश्व के ऐसे देश जहां लोगों की औसत उम्र सबसे ज्यादा है, उनमें जापान चौथे नंबर पर आता है |

स्वस्थ देशों की लिस्ट में
वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू 2025 के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे स्वस्थ्य देशों में जापान दूसरे नंबर पर आता है |
सरकार की पहल से बदली लोगों की जीवन शैली
जापान में यह स्थिति पहले नहीं थी | 1960 के समय तक जापान में लोगो की औसटी उम्र कम थी | उसके बाद 1963 में सरकार ने वहां पर एक सर्वे किया | उसमे 153 लोगो की उम्र 100 साल से ज्यादा पायी गयी | इसके बाद सरकार ने एक पहल शुरू किया | और लोगो को जागरूक करना शुरू किया जिसमे कहा की नमक और चीनी कम खाया जाये |
जापान के लोग कम मोटे होते है इसलिए उन्हें दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी समस्या कम होती है | ऐसे हि और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
4.Chini bachcho ki padhai : चीन ने बदली अपने बच्चो की पढाई जिससे चीन के बच्चो का विकास और बढेगा