indias got latent controversy : इंडिया गौट लेटेन्ट में समय रैना और रणवीर अल्ल्हाबादिया ने पैरेंट्स को लेकर किये गंदे कमेन्ट
यूट्यूब पर अभी सबसे अधिक चर्चा में है एक शो जिसका नाम है इंडिया गौट लेटेन्ट (indias got latent controversy ) | और इस यूट्यूब चैनल के संचालक समय रैना है | यह इसलिए अभी बहुत चर्चा में है क्योंकि इस शो के माध्यम से ऐसे कॉमेडी किये जाते है जिसे सुनकर आप आप सदमे में चले जायेंगे और यह बिल्कुल सच है यह शो गाली, अश्लीलता और लीचड़ पना को बढ़ावा देता है |
indias got letent : इंडियास गौट लेटेन्ट
indias got latent controversy : यह शो (indias got latent ) चर्चा में इसलिए है क्योंकि 8 फरवरी को इसका एक एपिसोड रिलीज हुआ था जिसमे समय रैना के साथ साथ रणवीर अल्हबादिया (ranveer allahbadia) और उनके साथ 3 लोग और उसमे जज बने थे | आपको पहले बता दे की इसमें क्या होता है | इस शो के 5 जज होते है और जो प्रतिभागी होते है वे इनके सामने अपना टैलेंट शो करते है उन्हें 90 सेकंड दिया जाता है |
उस दिन भी ऐसा ही हुआ था लेकिन उस दिन रणवीर अल्हबादिया ने कुछ ऐसे कॉमेंट्स किये जिसे यहाँ बता पाना मुश्किल है | बहुत ही घिनौना शब्द उसने (ranveer allahbadia) उस शो में माता-पिता के सम्बन्ध को लेकर कहा था | उसके बाद यह मुद्दा उठा और तेजी के साथ वायरल होता गया उसके बाद उसने माफ़ी भी मांगी | उस शो में दिखाया जाता है की कैसे वह एक लड़की से ऐसी घिनौनी बाते करता है पैरेंट्स को लेकर | और ऊपर से सभी लोग हस रहे है यह कैसा कॉमेडी है , जिसमे अपने माता-पिता के बारे में गन्दा बात करके हसी आ रही है |
रणवीर अल्हबादिया(ranveer allahbadia) जिसे कुछ समय पहले नरेन्द्र मोदी द्वारा अवार्ड दिया चूका है उसने ऐसा किया इससे उसकी नियत पर एक सवाल खड़ा होता है | रणवीर अल्हबादिया एक पाडकास्टर है ,जिसे आप सभी अच्छे से जानते ही होगे क्योंकि उनके शो में बहुत से बड़े बड़े अभिनेता, नेता जा चुके है |
इंडिया गौट लेटेन्ट शो (indias got latent ) समाज के लिए कितना खतरा है यह इससे साफ जाहिर होता है | जिसमे आपको गाली सिखाया जाता हो, परोसा जाता हो, अश्लील बाते हो वह युवाओ, समाज, देश के लिए कितना हानिकारक हो सकता है आप खुद सोचिये | जिस देश में माता-पिता को भगवान कहा जाता है उन पर ऐसे गंदे कॉमेंट्स कर रहे है ऊपर से इस शो के लाखो करीब 70 लाख सब्सक्राइबर है | कितने दुःख की बात है ऐसे देखने वाले भी युवा ही सबसे अधिक है और ऐसे कमेन्ट करने वाले भी | यह शो बहुत ही निचले स्तर का शो है इसे बंद होना |

पुलिस भी समय रैना (samay raina) और रणवीर अल्हबादिया के घर पूछताछ करने पहुंची है | इस शो के करीब 5 लोगो के ऊपर कई जगह fir भी हुए है | इस शो को आल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने बंद करने की मांग गृहमंत्री से की है | इन लोगो ने अमित शाह को पत्र लिखकर इसे बंद करने का आग्रह किया है | महिला आयोग ने भी समय रैना और रणवीर को समन भेजा है |
आखिर ऐसे शो देखना ही क्यों जिसमे किसी की इज्जत न की जाये | जिसमे प्यार की बजाय अश्लीलता परोसी जाय , कॉमेडी की जगह गलियां दी जाये , टैलेंट की जगह बस दिखावा हो और trp के लिए गंदे कॉमेंट्स हो | आप सोचिये , विचार कीजिये और सही निर्णय लीजिये | आपके लिए क्या सही है आपसे बेहतर कोई और नहीं जान सकता | ऐसे लोगो को अपना शुभचिंतक मानना , इन्फ़्लुएन्सर मानना एक तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है | जिस देश , जिस समाज की पूरी दुनिया प्रशंशा करती है वहां पर ऐसे लोग इसको बदनाम करने पर तुले है |
लेकिन एक बात यह भी है इस शो में सिर्फ उन दो लोगो की ही गलती नहीं है , गलती उनकी भी जो उस शो में थे , दर्शकदीर्घा में थे , जो शो को देख रहे थे और खूब हस रहे थे | आपको तब पता चलता जब खुद को ऐसी बाते कही होती और जरा विचार करते की क्या वह सही था | आप भी बचिए और ऐसे शो देखना बंद करे | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-