Indians renouncing citizenship : 2 लाख से अधिक लोगो ने 2024 से अब तक छोड़ी भारतीय नागरिकता
India News : भारत (India) जैसा देश जहाँ सभी लोग गर्व के साथ स्वतन्त्र और भाईचारे के साथ रहते है | हालाँकि कहीं-कहीं अराजकता देखने को मिलती है लेकिन इस देश में एकता भी बहुत है | जहाँ बहरी देश के भारत में रहने का सपना देखते है वहीँ दूसरी ओर इस देश के लोग भारत को छोड़कर जा रहे है |
Indians renouncing citizenship : 2024 के बाद से करीब २ लाख से अधिक लोग भारत की नागरिकता (Indians renouncing citizenship news) छोड़ चुके है और दुसरे देश की नागरिकता ग्रहण कर लिए है | इस बात की खबर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में बताया | उन्होंने कहा की 2024 में 2,06,378 भारतीय नागरिकता (Indian Citizenship) छोड़ चुके है | और आगे उन्होंने कहा की यह उनका व्यक्तिगत विचार है और वहीँ इस फैसले को समझ सकता है |
Indians renouncing citizenship News : उन्होंने एक ओर बताया कि सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव बढ़ाने,और उनके ज्ञान और नेटवर्क का लाभ उठाने पर ध्यान दे रही है| सरकार का मानना है कि सफल और प्रभावशाली प्रवासी भारतीय देश की सॉफ्ट पावर को मजबूती देते है | इसी के साथ भारत सरकार ने पिछले 5 सालों का आंकड़ा भी जारी किया | इन आंकड़ों के मुताबिक 2024 में भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 2020 से लगभग ढाई गुना अधिक रही है |
2024 में ढाई गुना अधिक लोगों ने नागरिकता छोड़ी
Indians renouncing citizenship news 2025 : मंत्री कीर्ति ने बताया की पिछले पांच साल का आंकड़ा भी जारी किया गया है | सरकार के मुताबिक, 2020 में 85,256, 2021 में 1,63,370, 2022 में 2,25,620, और 2023 में 2,16,219 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी | इससे पहले 2011 में यह संख्या 1,22,819, 2012 में 1,20,923, 2013 में 1,31,405 और 2014 में 1,29,328 रही थी |

2020 के बाद से नागरिकता छोड़ने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है | राज्यसभा में पेश डेटा में बताया गया कि साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में थोड़ी गिरावट देखने को जरुर मिला है | लेकिन वहीं दूसरी ओर बीते तीन वर्षों में ये आंकड़ा दो लाख के पार गया हुआ है | यह भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है लेकिन जाने वालो की समस्या वाही बेहतर समझ सकता है|
ऐसे ही और खबर के लिए हमारे साथ बने रहे|
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-