India vs bangladesh : भारत ने चैम्पियंस ट्राफी 2025 की शुरुआत बांग्लादेश को हराकर किया देखिये पूरी खबर
चैम्पियंस ट्राफी 2025 (champions trophy 2025 ) की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है | पहले दिन मैच की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बिच हुआ जिसमे न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रन से हरा दिया | आज दूसरा दिन है याने की 20 फरवरी भारत बनाम बांग्लादेश (ind vs ban match ) का मैच है | आज से भारत अपने अभियान की शुरुआत करेगा |
भारत बनाम बांग्लादेश (India vs bangladesh ) का मैच दुबई में हुआ | क्योंकि भारत का पाकिस्तान जाना मना है | इस मैच में भारत के वे लगभग वे सभी खिलाड़ी है जो 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में थे | इससे पहले भारत अभी हाल ही में इंग्लैण्ड के साथ वनडे सीरिज खेलकर आया है जिसमे भारत ने तीनो मैच जीते थे | इस हिसाब से भारत की तैयारी ठीक ठाक है |
भारत बनाम बांग्लादेश (India vs bangladesh) में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग की और 228 रन बनाकर आल आउट हो गए | इस मैच में भारत की बोलिंग टीम ने कमाल किया जिसमे शमी ने 5 विकेट लिए , हर्षित राणा ने 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिया | बांग्लादेश की तरफ से हृदोय ने शतक लगाया लेकिन काम न आ सका |
भारत ने इस रन का पीछा करते हुए 46.3 ओवर में ही मैच खता कर दिया | भारत की ओर से रोहित शर्मा 41 रन, केएल राहुल का 41 रन और शुभमन गिल का शतक ने इसे आसान बना दिया और भारत यह मैच 6 विकेट से जीत गया | इस मैच में प्लयेर ऑफ़ द मैच शुभमन गिल रहे|
भारत का प्लेयिंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रविन्द्र जडेजा , अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव , हर्षित राना |
बांग्लादेश का प्लेयिंग 11
तंजीद हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अली , मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, टी साकिब , मुस्तफिजुर रहमान।
ऐसे ही खेल से जुडी और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी पढ़े :-
3.Ravichandran Ashwin Retirement : रविचंद्रन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास देखिये पूरी जानकारी