India UK Free Trade Agreement Sign : भारत और UK के बिच हुआ फ्री ट्रेड साइन अब सत्से होंगे कई चीजे जिसमे खाने से लार्क पहनने तक सामान है शामिल
World News : भारत और UK के बिच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन (India UK Free Trade Agreement Sign) हो चूका है | याने की अब दोनों देश (India and UK) एक-दुसरे के साथ बिना किसी टैरिफ के अपनी चीजे (वस्तुएं) बेच सकते है | जिसके तहत भारत में UK की गाड़ियाँ, वहां की शराब जैसे व्हिस्की, कपडे, चप्पल आदि कई चीजे सस्ती होंगी |

India UK Free Trade Agreement Sign : यह ट्रेड ऐसा नहीं है की तुरंत हो गया इसके पीछे करीब 3 साल की मेहनत है क्योंकि इसे 3 साल में 14 बार बातचीत के बाद आखिरकार 24 जुलाई को दोनों देशो के बिच फ्री ट्रेड साइन हुआ |इसी के साथ भारत (India ) के सामानों को UK में जीरो टैरिफ के साथ बेचा जा सकेगा | इससे भारत और UK ( India and UK) के बिच 2030 तक यह व्यापार बढ़कर 120 बिलियन डॉलर पहुँचने की सम्भावना है |

India UK Free Trade : भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए | और डील पक्का हुआ |
भारत में क्या सस्ता होगा
India UK Free Trade Agreement : इस डील के तहत UK से आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% हो जायेगा | और 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त हो जायेंगे | इससे बहुत से चीजे सस्ती हो जाएँगी | जैसे –

व्हिस्की : UK से आयात होने वाली स्कॉच व्हिस्की और जिन पर भारत का टैरिफ 150% से घटकर 75% होगा | उसके बाद इसे बाद में समझौते के दसवें साल तक घटाकर 40% कर दिया जाएगा|
लग्जरी एवं महँगी कारे : UK की कारों (जैसे जगुआर लैंड रोवर, रोल्स-रॉयस) पर टैरिफ 100% से कोटा सिस्टम के तहत 10% होगा| इससे ये कारें 20-30% सस्ती होगी |
खाद्य पदार्थ : UK से आयात होने वाले सैल्मन, लैंब, चॉकलेट, बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर टैरिफ कम हो जायेगा | इससे ये सभी सस्ते हो जायेंगे |
मेडिकल डिवाइस : UK के कॉस्मेटिक्स, मेडिकल उपकरण और एयरोस्पेस पार्ट्स पर कम टैरिफ से ये सामान काफी सस्ते होंगे | टैरिफ 15% से घटकर 3% पर होगा |
कपड़े : ब्रिटेन से आने वाले ब्रांडेड कपड़े, फैशन प्रोडक्ट्स और होमवेयर भी सस्ते हो जायेंगे आदि |
भारत को कैसे फायदा होगा
1. टेक्सटाइल सेक्टर
India News : इस डील (India UK Free Trade Agreement Sign 2025) के अनुसार यूके में भारतीय कपड़ों और होम टेक्सटाइल्स जैसे चादर, परदे पर 8-12% टैक्स लगाया जाता था | वो अब पूरी तरह खत्म होगा | इससे भारत के कपड़े बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले सस्ते और ज्यादा कॉम्पिटिटिव होंगे |
2. गहने और चमड़े का सामान
भारत से यूके जाने वाली ज्वेलरी और चमड़े के सामान जैसे बैग, जूतों पर अब कोई टैक्स नहीं लगाया जायेगा | इससे छोटे बिजनेस (MSME) और लग्जरी ब्रांड्स को बड़ा फायदा पहुंचेगा |
3. ऑटो पार्ट्स
इसके तहत यूके ने भारतीय मशीनरी, इंजीनियरिंग टूल्स और ऑटो पार्ट्स जैसे कार के पुर्जे पर लगने वाला इम्पोर्ट टैक्स भी खत्म कर दिया | इससे भारत, यूके और यूरोप की इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन और मजबूत हो जाएगी |
4. दवाइयां और मेडिकल डिवाइस
भारतीय फार्मा कंपनियों को यूके में जेनेरिक दवाइयों के लिए आसान रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की सुविधा मिलेगी | भारत की दवाइयां यूके की हेल्थ सर्विस (NHS) में आसानी से पहुंचेंगी और दवाओं का अप्रूवल भी जल्दी मिल जायेगा |
5. केमिकल्स और स्पेशलिटी मटेरियल्स
एग्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक और स्पेशल केमिकल्स पर टैक्स कम होने से गुजरात और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख हब से निर्यात को और बढ़ावा मिलेगा | इस डील के तहत भारत का लक्ष्य है कि 2030 तक यूके में अपने केमिकल निर्यात को दोगुना किया जाये | आदि |
इस ट्रेड डील से दोनों देशो के बिच व्यापार तो मजबूत होंगे ही साथ ही रिश्ते भी और मजबूत होंगे | ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
1.Wood Burning Art : क्या है वुड बर्निग आर्ट और यह आर्ट बस्तर के युवाओ को कैसे रोजगार दे रहा है जानिए