India host Commonwealth games 2030 : भारत करेगा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी 2030 की मेजबानी भारत को मिली अहमदाबाद में होंगे कार्यक्रम
India host Commonwealth games 2030 : भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है और साथ ही गर्व का पल | भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 (India host Commonwealth games ) की मेजबानी मिल गयी है | इस बीट में भारत के साथ नाइजीरिया भी शामिल था लेकिन भारत ने बाजी मारते हुए , मेजबानी अपने नाम की | कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स (India host Commonwealth games 2030 ) की मेजबानी के लिए नॉमिनेट किया है |
Commonwealth games 2030 : भारत को इसमें नाजीरिया से टक्कर मिल रहा था | लेकिन भारत ने बाजी मारी और नाइजीरिया को अगले टाइम 2034 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth games) के लिए सहयोग का आश्वासन दिया | इसके साथ यह भारत के लिए एक गर्व का पल है जिससे भारत में खेल को और बढ़ावा मिलेगा और खेल के प्रति लोगो में जागरूकता और उत्सुकता बढ़ेगी |

भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलो की मेजबानी की थी | अब भारत के पास एक बड़ा इवेंट हाथ लगा है इसलिए भारत इसको और भी भव्य बनाने की तैयारी में जूट चूका है |
IOA (Indian Olympic Association)
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) का कहना है की ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए गए सभी गेम्स 2030 में फिर से शामिल किये जायेंगे | इसमें शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन, हॉकी, आर्चरी, कबड्डी और खो-खो शामिल है |
कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth games ) हर चार साल में एक बार आयोजित होता है | पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित हुआ था | इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की | 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की 100 वीं एनिवर्सरी होगी जिसमे भारत मेजबानी करेगा |
ऐसे ही खेल से जुडी हर जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे |
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
यह भी देखे :-
1.Ration Now Avilable at ATM : अब ATM से निकलेगा राशन जानिए क्या है क्या है पूरी जानकारी