sujhaw24.com

human immune virus : जानिए HIV के बारे में सबकुछ इसके बढ़ते केसेस , कारण और बचाव आदि

what is hiv, symptoms of hiv, HIV, human immune virus
HIV, AIDS

human immune virus : HIV 

HIV इसके बारे में कौन नहीं जानता है सायद जिसने इसके बारे में स्कूल में नहीं पढ़ा है वही कुछ लोग होंगे जो नहीं जानते है बाकि सभी इससे परिचित है| लेकिन AIDS कहते ही सब चौंक जाते है क्योंकि इसे स्कूल में न पढने वाला भी जानता है| आजकल HIV के केस बहुत देखने को मिल रहे है | और आज हम इसी के बारे में विस्तार से आपको बताएँगे की आखिर HIV क्या होता है और ये इतना क्यों बढ़ रहा है|

HIV इसका पूरा नाम human immune virus है| और संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ो पर नजर डाले तो विश्व में अभी लगभग 4 करोड़ लोग HIV संक्रमण से ग्रसित है| और चौकाने वाली बात यह है की इसमें से लगभग 90 लाख लोगो को इलाज नहीं मिल पा रहा है| और इसी के वजह से कई लोगो की मृत्यु हो रही है|

human immune virus
human immune virus

 

वही दूसरी ओर भारत के आंकडे देखे तो करीब 23 लाख लोग HIV से ग्रसित है और सबसे अधिक लोग महराष्ट्र. तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना जैसे राज्यों से है| HIV एक ऐसा संक्रमित बीमारी है जिससे हमारा इम्यून तंत्र बहुत ही कमजोर हो जाता है| यह शरीर के श्वेत रक्त कोशिकाओ पर अटैक करता है| और इस वजह से कैंसर तथा ट्यूबरक्लोसिस जैसी बीमारी अटैक करती है| और एक रिपोर्ट के अनुसार 2023 में पुरे विश्वभर में HIV की वजह से 6 लाख 30 हजार लोगो की मृत्यु हुई थी| तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे इसी HIV संक्रमण के बारे में |

what is hiv : HIV क्या होता है

HIV एक वायरस होता है और यह ऐसा वायरस होता है जो हमारे शरीर के अन्दर प्रवेश करकर इम्यून तंत्र को प्रभावित करता है | और इससे हमें acquired immune deficiency syndrome हो सकता है जिसे हम एड्स (AIDS ) कहते है| HIV का संक्रमण होने से हमारे शरीर का टी-कोशिका नष्ट हो जाता है जिससे हमारा इम्यून तंत्र कमजोर होता है और हम बीमारी से लड़ने में असमर्थ हो जाते है| इसी HIV की वजह से एड्स होता है, आइये एड्स के बारे में भी थोडा और जान लेते है |

what is aids : एड्स क्या है

HIV से संक्रमित व्यक्ति को एड्स की समस्या होती है | इससे ग्रसित व्यक्ति के शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBC) बहुत कम हो जाती है | ये कोशिका अन्य रोग तथा बीमारी से लड़कर हमारे इम्यून तंत्र को मजबूत बनाती है और रक्षा करती है लेकिन इसी पर अटैक होने की वजह से प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित हो जाती है और फिर बीमारी आसानी से हो जाती है और इलाज भी नहीं हो पाता |

symptoms of hiv : HIV के लक्षण

कई बार ऐसा होता है की इसके लक्षण जल्दी नजर नहीं आते | लेकिन यह बहुत गंभीर बीमारी है इसलिए चेकअप जरुर करवाते रहे |

 

symptoms of hiv, HIV, human immune virus
symptoms of HIV

 

. आपको बुखार हो सकती है

. आपको अधिक ठण्ड लग सकती है

. आपका सर अधिक दर्द करने लगता है

. आपको बहुत थकान महसूस होती है

. रात के समय भी पसीना आने लगता है

. आपके मुंह में छाले पड़ने लगते है

. शरीर में लाल दाने होने लगते है तथा सुजन भी हो जाता है आदि|

संक्रमित व्यक्ति को HIV के तीन लक्षण दिखाई देते है| दूसरा स्टेज है clinical latency और यह स्थिति कुछ साल तक बनी रहती है| और तीसरा स्टेज है एड्स, जो सबसे खतरनाक होता है| सोचने वाली बात यह है की अगर कोई व्यक्ति इससे संक्रमित है और उसे इसका लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है तो भी वह संक्रमण दुसरे व्यक्ति तक पहुँच सकता है| आइये जानते है आखिर HIV कैसे फैलता है|

how is hiv spread : HIV फैलता कैसे है

 

. सेक्स के माध्यम से इसके केस सबसे अधिक आते है

. एक ही सिरिंज से खून को एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति में स्थानांतरण करने से

. वही इलाज जैसे केस में एक ही नीडल साझा करने से

. HIV से संक्रमित माँ से बच्चे में यह जा सकता है आदि|

how to avoid hiv : एचआईवी से कैसे बचे

 

. इससे बचने के लिए सबसे पहला ध्यान यह रखे की आप बिच बिच में इसका टेस्ट जरुर कराये

. किसी भी तरह के सेक्स करने से पहले कंडोम का उपयोग जरुर करे

. सेलून की दुकान पर एक ही ब्लेड का उपयोग करने से बचे और नए ब्लेड से ही सेविंग कराये

. इंजेक्शन लगाते समय या खून चढाते या निकालते समय यह ध्यान जरुर दे की वह सिरिंज बिल्कुल नयी हो आदि|

इसके केस त्रिपुरा जैसे राज्यों में बहुत अधिक तेजी के साथ फ़ैल रहा है | इसलिए अपना ध्यान जरुर रखे ऐसे ही और अधिक जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे : sujhaw24.com

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :- 

1.Contribution of youth : जानिए देश के विकास में युवाओं का कितना योगदान है

2.In vitro Fertilization : जानिए IVF के बारे में पूरी जानकारी और क्यों इसकी मांग अधिक बढ़ रही है

3.peris Olympic 2024 : देखिये पेरिस में होने वाले ओलिंपिक 2024 के बारे में ,कितने खेल होंगे और भारत कितने में हिस्सा ले रहा

4.Chenab Railway Bridge : देखिये दुनिया का सबसे ऊँचा चिनाब रेलवे ब्रिज के बारे में सबकुछ

5.Indian budget : जानिए भारतीय बजट से जुडी कठिन से कठिन शब्दों का सही अर्थ जिससे आप भी समझ सके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top