CG Vypam PWD Exam Cheating : छत्तीसगढ़ व्यापम PWD परीक्षा में परीक्षा केंद्र के बाहर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल कराते हुए लड़कीयां पकड़ी गई
CG Vypam PWD Exam Cheating : छत्तीसगढ़ में कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा PWD की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था | इस भर्ती परीक्षा में कुछ लड़कियाँ हाई टेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कराते पकड़ी गई है | बिलासपुर की यह खबर है जहाँ परीक्षा केंद्र में नकल कराने का मामला सामने आया है | वहीँ परीक्षा केंद्र में जाँच पर भी सवाल उठ रहा है ,आइए जानते है क्या है पूरा मामला |
CG PWD Exam Cheating : छत्तीसगढ़ PWD भर्ती परीक्षा में नकल
छत्तीसगढ़ में हाल ही में यह मामला सामने आया है जहाँ कुछ लड़कियाँ परीक्षा केंद्र के बाहर ओटो में बैठे कर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल कराती पकड़ी गई है | बिलासपुर का यह मामला है जहाँ एक लड़की परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे कर टैब तथा वॉकी टोकी के जरिए इस नकल को अंजाम दे रही थी | परीक्षा केंद्र के बाहर लोगो को हुआ शक |
बिलासपुर | Bilaspur PWD Exam Cheating Case : दरअसल CG PWD का परीक्षा था जहाँ बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया था | परीक्षा के दौरान एक युवती ओटो में बैठी अपने टैब तथा वॉकी टोकी लिए धीरे धीरे से बात कर रही थी तो परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे लोगो को इस युवती पर शक हुआ और उन्होंने इसकी खबर NSUI के कार्यकर्ताओं को दी जिसके बाद NSUI के कार्यकर्ताओं ने ओटो में बैठी युवती से इसके बारे में पूछताछ किया | युवती के द्वारा कुछ न बताने पर उन्होंने उनके ओटो की तलाशी ली तो उसे पास टैब तथा वॉकी टोकी टेप जैसे सामान प्राप्त हुआ |
युवती किसे करा रही थी नकल
Bilaspur PWD Exam Case : कार्यकर्ताओं के पूछे जाने पर भी उन्होंने ने कुछ नहीं बताया तो उन्होंने पुलिस को बुलाया सरकंडा सीएसपी ने उस युवती को परीक्षा केंद्र के अंदर ले गई और परीक्षा केंद्र में बैठी युवती के बहन को पकड़ लिया | युवती के बहन के जाँच किया गया तो वे भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से लेस थी |
यह पुर मामला रामदुलारी स्कुल सरकंडा की है जहाँ PWD की परीक्षा चल रही है | नकल करने वाली छात्रा का नाम अनु है और उसकी बहन जो इस नकल को अंजाम दे रही उसका नाम अनुराधा है जो ऑटो में बैठी नकल करा रही थी |
परीक्षा केंद्र में जाँच में लापरवाही
परीक्षा केंद्र में यह सब सब सही से चेकिंग की वजह से हुआ है | परीक्षा केंद्र की यह लापरवाही सामने आ रही है जिससे की युवती अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्पाई कैमरा के साथ परीक्षा देने पहुँच गई थी | इस लापरवाही ने सरकार की एक और नाकामी दिखा दी है | जहाँ सही से परीक्षा केन्द्रों में चेकिंग न करने की वजह ऐसा मामला सामने आया है |
ऐसे ही और अधिक खबरों के लिए हमारे साथ बने रहे |

| Join WhatsApp Group | ![]() |
| Join Telegram Channel |
यह भी पढ़े :-







