sujhaw24.com

happy birthday Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मनाएंगे अपना जन्मदिन 75 साल के होंगे देखिये उनका व्यक्तित्व

Narendra Modi
Narendra Modi

happy birthday Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मनाएंगे अपना जन्मदिन 

 

भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर ( happy birthday Narendra Modi )  को है | नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) 17 सितम्बर 2024 को अपना 74 वां जन्मदिन मनाएंगे | और वे इस साल अपने 75 वे साल में प्रवेश कर जायेंगे | नरेन्द्र मोदी के बारे में आज कौन नहीं जानता पूरी दुनिया में इनकी ठाट है | ये ग्लोबल नेता के रूप में विख्यात है और पूरी दुनिया में पहले नंबर पर है |

happy birthday Narendra Modi :  आज हम इस आर्टिकल में उनके जीवन परिचय के बारे में नहीं जानेंगे क्योंकि उनकी बायोग्राफी के बारे में आप सभी को पता हि होगा , हम जानेंगे उनके द्वारा किये गए कार्यो और उनके सरकार और प्रधानमंत्री बनने के सफ़र के बारे में |भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें |

happy birthday Narendra Modi
नरेन्द्र मोदी

नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) भारत के लगातार 3 बार प्रधानमंत्री ( Narendra Modi prime minister )  बनने वाले बीजेपी के पहले नेता है | नरेन्द्र मोदी को भारत में विभिन्न योजनाओ और भारत की सुरक्षा और यहाँ के लोगो के लिए अच्छे काम के लिए जाना जाता है | इनका योगदान भारत के सुरक्षा में भी प्रमुख रहा है जैसे बालाकोट का एयरस्ट्राइक | उसके बाद भ्रष्टाचार को कम करने के लिए 2016 में नोटबंदी किये हालाँकि भ्रष्टाचार अभी है | कोरोना के समय लॉकडाउन की सही रणनीति , जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को ख़तम करना आदि जैसे महत्वपूर्ण फैसले किये |

बीजेपी पार्टी : BJP Party 

 

नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi prime minister ) के योगदान से बीजेपी भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी | बीजेपी भारत के साथ साथ पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है | बीजेपी ने इस मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है | बीजेपी के अभी करीब 18 करोड़ सदस्य है जबकि चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के 9.9 करोड़ है | बीजेपी के भारत के हर जिले में अपना एक भवन है और पुरे देशभर में करीब 563 कार्यालय है |

बीजेपी की सरकार

 

नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi  ) के नेतृत्व में ही बीजेपी बहुत बड़ी पार्टी बनकर सामने आई | और 2014 में ही पूर्ण बहुमत हासिल कर यह साबित कर दिया की बीजेपी एक सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है | साल 2018 में बीजेपी की करीब 21 राज्यों में सरकार थी | और 2019 में बीजेपी पार्टी को 300 से भी अधिक सीटे मिली थी | उसके बाद 2024 में बीजेपी की ओर से एक बार फिर नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने |

भाजपा में जो फैसले के लिए 4 बोड़ीज है उन चारो बॉडीज के मोदी सदस्य है और जो भी फैसला बीजेपी की ओर से लिया जाता है उनमे नरेन्द्र मोदी की मुहर जरुरी होती है | 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपना पूरा चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा था | अपने घोषणा पत्र में भी मोदी की गारंटी के नाम से घोषणा किये और इसी को पुरे भारत में चुनाव प्रचार के लिए उपयोग किया गया था |

नरेन्द्र मोदी की कहानी : story of Narendra Modi 

 

सबसे पहले इनके विश्वसनीयता के बारे में जानते है | ट्विटर पर इनके करीब 10 करोड़ से अधिक फालोवर्स है वही इन्स्टा में भी 9 करोड़ से अधिक , फेसबुक में करीब 5 करोड़ और यूट्यूब में भी लगभग ढाई करोड़ है | मोदी का नाम पूरी दुनिया में एक ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आया | महंगे कपडे, चश्मे और उनके पेन ने उनको और अधिक वाइरल किया |

Narendra Modi  news : नरेन्द्र मोदी के सबसे चौकाने वाले आदेश 8 नवम्बर 2016 को आये जब उन्होंने देश में 500 और 1000 के नोट बंद करने का एलान कर दिया | उसके बाद उनकी जगह 500 और 2000 के नए नोट निकाले गए | इस फैसले का उद्देश्य सीधा था की कालेधन , जाली नोट आदि जैसे गैरकानूनी काम को रोकना |

उसके बाद 14 फरवरी 2019 को भारत में पुलवामा हमला हुआ था जिसमे CRPF के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे | उसके बाद भारत ने शख्त रूप अपनाते हुए 25 फरवरी को नरेन्द्र मोदी के फैसले से पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक किये और 300 आतंकी मार गिराए थे | उसके बाद 2020 में भारत में कोरोना तेजी के साथ फैलने लगी और इसी वजह से नरेन्द्र मोदी ने तुरंत फैसला लेते हुए देश में लॉकडाउन लगवाया था |

सबसे हैरान करने वाली चीज जब 25 दिसंबर 2015 को नरेन्द्र मोदी अचानक पाकिस्तान के लाहौर चले गए और वहां उस समय के पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिले थे | उसके बाद जम्मू-कश्मीर का 370 आर्टिकल को ख़त्म करना | मोदी सरकार में भारत हुए महत्वपूर्ण निर्माणों को देखे तो इसमें कुछ विशेष शामिल है |

नई संसद भवन के निर्माण का आदेश उनके द्वारा एक बड़ा फैसला था | 28 मई 2023 को इसका उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ( pm narendra modi ) ने किया | और फिर दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ भी किया गया | हिन्दू आस्था से जुडी महत्वपूर्ण कदम भी उठाये अभी हाल ही में उन्होंने 22 जनवरी 2024 राम मंदिर का उद्घाटन किये थे | 9 नवम्बर 2019 को इसे बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दिया था | नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी का उद्घाटन 31 अक्टूबर 2018 को किये थे | इसकी लागत करीब 3 हजार करोड़ थी और इसकी ऊंचाई लगभग 182 मीटर है |

नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi  ) के नाम से गुजरात में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया | इस स्टेडियम की लागत करीब 8 हजार करोड़ था | इसकी क्षमता 1 लाख से भी अधिक है | इस स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था | अपने कार्यो के जरिये इन्होने देश को अपना दमखम दिखाया ही साथ ही इनके द्वारा लिए गए निर्णयों की वजह से इनकी लोकप्रियता पुरे विश्व में बढ़ी |

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ( prime minister narendra modi ) का भाषण आप सभी जानते है | इनके भाषण में भी वो शक्ति नजर आती है जो इनके व्यक्तित्व को दर्शाती है | देश के साथ साथ इनके भाषण के मुरीद विदेश वाले भी है | विदेशो के साथ संधि, सुरक्षा मामले में भी इनके योगदान काफी महत्वपूर्ण है | इन सब वजहों के कारण ये देश-विदेश में लोकप्रिय हुए |

ऐसे ही और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमें फॉलो करे |

gif

Join WhatsApp Group Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2
Follow Google News Google News icon.svg

यह भी देखे :-

1.shri ganesh visarjan 2024 : जानिए कब होगा गणपति महाराज का विसर्जन

2.Arvind Kejriwal Resignation : अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा जानिए पूरी खबर

3.Paschim bangal aparajita anti rape bill : देखिये पश्चिम बंगाल में अपराजिता एंटी रेप बिल हुआ पास क्या है यह बिल जाने पूरी खबर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top