sujhaw24.com

gram parsulidih : ग्राम परसुलीडीह के बारे में देखिये सम्पूर्ण जानकारी

full information of village parsulidih, parsulidih, about parsulidih
full information of village parsulidih

ग्राम परसुलीडीह || village parsulidih 

ग्राम परसुलीडीह जिसकी राजधानी रायपुर है और यह राजधानी से लगभग 25 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है| यह एक छोटा सा गाँव है जहाँ की आबादी बहुत कम है | यह नदी के किनारे बसा हुआ है| यहाँ के सरपंच श्री घनश्याम यादव जी है| gram parsulidih  में निषाद जाति के लोग सबसे अधिक है| ग्राम परसुलीडीह में प्राथमिक स्कूल से लेकर 12 वी तक स्कूल है|

gram parsulidih, parsulidih, about parsulidih image
gram parsulidih
  • ग्राम – परसुलीडीह
  • पोस्ट ऑफिस – खोरपा
  • तहसील – अभनपुर
  • जिला – रायपुर
  • राज्य – छत्तीसगढ़
  • पिन कोड – 493661
  • जनसँख्या -2500
  • मतदाता – 750-800
  • स्कूल – 12 वी तक
  • बाजार – शुक्रवार

ग्राम प्रमुख : gram pramukh

सबसे पहले हम gram parsulidih  के ग्राम प्रमुख वहां के सरपंच श्री घनश्याम यादव जी से परसुलीडीह के बारे में जानकारी लिए| उन्होंने बताया की gram parsulidih  बहुत ही अच्छा गाँव है और वहां सभी चीजो की सुविधाएँ उपलब्ध है| ग्राम परसुलीडीह के उपसरपंच जी का नाम श्रीमती ज्योति सिन्हा है | और सचिव का नाम निरूपा साहू है| और वहां के पटवारी का नाम श्री ललित चंद्राकर है|

gram parsulidih  के समस्या के बारे में पूछने पर सरपंच बताते है की स्कूल में भवन की कमी है और कुछ शिक्षको की भी कमी है| जिससे वहां के छात्रो को पढाई में समस्या का सामना करना पड़ता है| बाजार परसुलीडीह में शुक्रवार को लगता है और मेले का आयोजन महाशिवरात्रि के दिन लगभग 1-2 साल से हो रहा है| उनसे कुछ ग्राम के बारे में सुझाव पूछने पर बताते है की स्कूल में शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो और सभी संकाय की पढाई बहुत अच्छे से हो|

बुजुर्गो द्वारा प्राप्त जानकारी 

धीरे-धीरे हम आगे बढ़ते गए है और कुछ बुजुर्गो से हमने बातचीत की और उन्होंने बताया की  parsulidih कैसा है और क्या क्या समस्या है| सबसे पहले हम वहां श्री जयसिंह बंजारे जी से मिले और उन्होंने बताया की ग्राम परसुलीडीह बहुत ही सुन्दर गाँव है | यहाँ एक नदी है| और सभी चीजो की उपलब्धता भी है| साफ-सफाई के बारे में बताते है की साफ़-सफाई अच्छी है| और मंरेगा का कार्य भी ठीक है|

कुछ और आगे चलने पर एक और बुजुर्ग से बात हुई जिनका नाम श्री चुन्नुलाल साहू था|  उनके द्वारा ग्राम परसुलीडीह के बारे में उनका नजरिया थोडा अलग था उनके द्वारा बताया गया की नल में पानी नहीं आता क्योंकि उनके इलाके में जगह ऊँची है इसलिए| बाकि स्वछता और स्कूल व्यवस्था सब अच्छा है|

उसके बाद हम आगे बढे और कुछ और बुजुर्गो से हमने पूछताछ की और village parsulidih के बारे में जाने| एक बुजुर्ग व्यक्ति से हमने शिक्षको और स्कूल के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया की शिक्षको द्वारा पढाई अच्छे से नहीं कराया जाता और शिक्षक नशे का भी सेवन करते है| एक महिला से भी हमने पूछताछ किया और उन्होंने बताया की उन्हें गैस भी नहीं मिला है, आवास भी नहीं मिला है और सरकार द्वारा वहां कुछ काम नहीं कराया जाता |

 

युवाओ द्वारा प्राप्त जानकरी

उसके बाद हम village parsulidih के बहुत से युवा साथियों से मुलाकत किये और उनसे बहुत से सवाल किये और village parsulidih के बारे में भी जानकरी लिए| सबसे पहली मुलाकात हमारी खेमराज साहू से होती है| वे एक बेरोजगार थे और घर के कृषि का कार्य करते है| उन्होंने गाँव के बारे में बताया की वहां सब ठीक है| उनकी समस्या यह थी की रोजगार के बारे में सरकार ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है|

आगे बढ़ते गए और फिर कुछ और युवा साथियों से बात चित किये | मनीष पाल और गजेन्द्र देवांगन दो युवा साथियों से हमारी बात हुई और उन्होंने अपने रोजगार के बारे में बताया की कैसे उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है और सरकार कैसे रोजगार के बारे में बाते और वादे तो कर देती है पर उन्हें पूरा करती है|

information receive by youth village parsulidh, village parsulidih, parsulidih image
information receive by youth

 

बेरोजगारी भत्ते पर बात करते हुए वहां के युवा बताते है की जब बेरोजगारी भत्ता मिल रहा था तो उन्हें बहुत हद तक मदद मिलती थी जैसे पढाई के लिए, अपने निजी चीजो के लिए आदि| पर अब ऐसा हो गया है की बेरोजगारी भत्ते को बीजेपी द्वारा बंद कर दिया गया है जबकि कइयो का मानना था की इसके लिए 250 करोड़ का बजट पास किया गया था परन्तु उसका वितरण नहीं हुआ है|

कुछ दुरी पर चलते हुए एक और युवा साथी से मुलाकात हुई जिनका नाम केशव यादव था| और उन्होंने बताया की वह एक कंपनी में काम करने जाते है| ग्राम के बारे में पूछने पर बताते है की ग्राम परसुलीडीह में सब चीज अच्छा है और योजनायें भी उनको पसंद है|

सार

इससे हमें village parsulidih के बारे में बहुत कुछ जानकरी मिली और पता चला की वहां सभी चीजे उपलब्ध है | ग्राम परसुलीडीह में कुछ मंदिरे भी है जैसे राम मंदिर, शीतला मंदिर आदि| वहां साफ़-सफाई भी बहुत अच्छी है| वहां की व्यवस्था अच्छी है और सभी कार्य अच्छे से चल रहे है | और कुछ प्रमुख समस्याओ में शिक्षको द्वारा पढाई है, भवन निर्माण है कुछ गलियों में CC रोड का निर्माण नहीं हुआ है| युवाओ की बेरोजगारी, महिलाओ को आवास न मिलना और गैस भी कइयो को न मिल पाना आदि |

ग्राम परसुलीडीह में वहां के लोगो से बातचीत करने पर यह पता चला की वहां सबकी अपनी-अपनी अलग-अलग राय है गाँव को लेकर कुछ ने कहा उनका गाँव बहुत अच्छा है और कुछ के अनुसार थोडा बहुत सुधार करने की आवश्यकता है| रोचक जानकारी हमें वहां के एक बुजुर्ग से पता चली और उन्होंने बताया की कैसे स्कूल में शिक्षको की पढाई व्यवस्था थोड़ी कमजोर है| खासकर प्राथमिक स्कूल के बारे में उन्होंने बताया|

ग्राम परसुलीडीह के बारे में और अधिक जानकरी के लिए आप हमारा विडियो देख सकते है| @sujhaw24news

इसी प्रकार की ग्राम जानकरी जानने के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ क्या पता अगली बारी आपके गाँव की हो| और हमारे वेबसाइट को जरुर फॉलो करे :- sujhaw24.com

 

Join Whatsapp Channel Join Whatsapp Channel
Join Telegram Channel download 1 2

 

यह भी पढ़े :-

1.Survey of Village Lamkeni : ग्राम लमकेनी जाने यहाँ की सामान्य लोगो से अपने गाँव के विषय में

2.village lamkeni : लमकेनी गाँव के बारे में देखिये पूरी जानकारी

3.big news water crisis in india : भारत में जल संकट एक गंभीर समस्या देखिये भविष्य में क्या होने वाला है

4.big news beedi addiction : बीडी की लत देखिये इससे होने वाले नुकसान और मौते

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top