Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur | बिलासपुर खाद की जमाखोरी
Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur : छत्तीसगढ़ में इस समय खाद की कमी चल रही है जिससे किसानो को समस्याओ का सामना करना पड रहा है किसानो को निजी दुकानों से भारी कीमतों में खाद खरीदने पद रहे है | और इसी बिच में प्रदेश के बिलासपुर जिले में खाद की जमाखोरी का मामला सामने आ रहा है | और इसके चलते किसानो के पास पर्याप्त मात्रा में खाद नही पहुँच रहा है | और इसी कारण से ही बिलासपुर की उड़नदस्ता दल जिले के दुकानों में छापेमारी कर रही है | रविवार अर्थात कल टीम ने मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर स्थित एक दुकान की जाँच की |
Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur : जहाँ पर खाद के भंडारण की जानकरी नही दी गयी जिस पर तीन दुकान संचालको को नोटिस दिए गये है वही एक दुकान में गड़बड़ी मिलने पर खाद बिक्री पर प्रतिबन्ध लगा दिया | दरअसल मानसून के इस सीजन में खेती के लिए खाद और ऋण दोनों की आवश्यकता होती है ताकि किसान खेत में लागत के साथ अपनी मेहनत का पसीना बहा सके | बिना जरुरी संसाधन के किसानो की मेहनत बेकार चली जाएगी | आज के इस आधुनिक खेती में DEP के अच्छी फसल और फैदवार की उम्द नही की जा सकती है |
Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur : लेकिन अफसरशाही और लापरवाही के चलते इन्हें बार बार निराश होकर लौटना पड रहा है किसानो का कहना है की वे कई बार समिति कार्यालय के चक्कर लगा चुके है लेकिन अब तक उन्हें KCC की मंजूरी नही मिली है | और न ही किसानो को खाद उपलब्ध कराई जा रही है | जुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने यह दावा किया की जिले में किसानो की आवश्यक बीज और रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया बहुत ही तीव्रता से पूरी की जा रही है |

Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur : कृषि विभाग के उपसंचालक पी.डी. हाथेस्वर ने बताया की बीज वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चूका है जबकि खाद वितरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है | उनके द्वारा जानकरी दी गयी की खरीफ सीजन 2025 के लिए जिले में अब 21 हजार 986 क्विंटल खरीफ फसलो के बीच वितरण का लक्ष्य रखा है | जिसमे 19 हजार 464 क्विंटल बीज का फसल वितरण किया जा चूका है | वही जिले में किसानो को सहकारी समितियों के माध्यम से खाद वितरित किये जा रहे है |
Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur : कृषि विभाग के अनुसार अब तक बिलासपुर जिले में 28 हजार 263 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है जिसमे से 22 हजार 397 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है | कृषि विभाग और जिला सहकारी बैंको के दावो के बावजूद किसानो क खाद नही मिल पा रहा है | जिससे किसान बहुत ही चिंतित है क्युकी समय पर खाद न मिलने से धान की फसल और पैदावार पर बुरा असर पड़ता है | ऐसे शक है की सोसायटी से मिलने वाले खाद को प्राइवेट संस्थानों में जमाखोरी की जा रही है |
किसानो को लगातार हो रही समस्या को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कृषि विभाग के अधिकारियो को खाद की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए है उनके निर्देशों के बाद विभाग का उड़नदस्ता साल सक्रीय हो गया है और जिले में जगह जगह पर छ्पेमारी कर रही है | टीम ने रविवार को शाम के समय में मस्तुरी ब्लॉक के जयराम नगर स्थित 3 दुकानों की जाँच की | इसके बाद टीम जिले के अन्य निजी खाद दुकानों पर भी छापा मारने पहुंच रही है | Fertilizer hoarding is happening in Bilaspur
टीम ने जयराम नगर के पटेल कृषि केंद्र और अजय ट्रेडर्स में उर्वरक भण्डारण प्रदर्शित नही कर सकने और नियमित भण्डारण वितरण प्रतिवेदन नही भेजने के कारण नोटिस जारी किया गया है | और वही जगन्नाथ कृती केंद्र में एक्सपायर हुए कीटनाशक का भण्डारण पाए जाने और लाईसेंस में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट शामिल नही करने के कारण उनके दुकान को 21 दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है |
इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकरियो के लिए हमारे इस वेबसाईट को अवश्य फॉलो करें – sujhaw24.com
Join WhatsApp Group | ![]() |
Join Telegram Channel | ![]() |
ये भी पढ़ें –
2.Chhattisgarh ka Nirman : छत्तीसगढ़ का नाम कैसे पड़ा जानिए इसकी पूरी कहानी